एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में कल से खुलेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान, डिप्टी कमिश्नर ने किया एलान

Gurugram News: गुरुग्राम में कल से सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने का फैसला किया गया है. गुरुग्राम में मंगलवार देर रात कम से कम पांच इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना मिली थी.

Gurugram Violence: 3 अगस्त से  गुरुग्राम में सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोले जाएंगे. डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने एलान किया कि सब डिवीजन सोहना सहित गुरुग्राम में सभी शैक्षणिक संस्थान गुरुवार से खुलेंगे. उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ जिला सामान्य स्थिति में वापस आ गया है.

बता दें कि हरियाणा में पिछले दिनों फैली साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर डीजीपी पी के अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी .  उधर बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत होने के साथ ही प्रदेश में फैली सांप्रदायिक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को छह हो गयी जबकि गुरुग्राम में कई दुकानों तथा गोदामों को आग के हवाले कर दिया गया. विश्व हिंदू परिषद ने बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत की सूचना दी. 

डीजीपी पी के अग्रवाल ने राज्य में साम्प्रदायिक हिंसा की स्थिति पर पीटीआई भाषा को बताया कि  स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी .  उन्होंने कहा कि बजरंग दल के मोनू मानेसर की भूमिका की जांच की जा रही है और दंगों के संबंध में नूंह में 41 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं.  नूंह में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा गुरुग्राम सहित राज्य के कई हिस्सों तक फैल गयी है. 

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम में मंगलवार देर रात कम से कम पांच इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना मिली. पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर-70ए में एक गोदाम तथा उससे सटी पंक्चर की एक दुकान में आगजनी की गयी. दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया तथा आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया. देर रात करीब एक बजे टीकली गांव के समीप तीन गोदाम भी फूंक दिए गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बादशाहपुर इलाके में मांस की दो दुकानों में तोड़फोड़ की गयी जबकि पालम विहार में एक गोदाम को भी आग के हवाले कर दिया गया. युवाओं के एक समूह ने नखडोला गांव के समीप झुग्गी बस्ती में हमला किया.  उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने भोंडसी इलाके में मारुति कुंज के समीप एक पंक्चर की दुकान को आग लगाने की कोशिश की लेकिन इलाके में पुलिस दल को देखने के बाद वे भाग गए. 

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर ने कहा कि सोमवार को नूंह में हिंसा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा पर दंगाइयों ने हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि शर्मा को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने बजरंग दल के 32 वर्षीय कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा की मौत की पुष्टि की है. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध जांच विभाग) हालात का जायजा लेने के लिए दोपहर को गुरुग्राम पहुंचे. नूंह में हिंसा को लेकर मानेसर में एक महापंचायत बुलायी गयी है. हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा की आंच गुरुग्राम तक फैल गयी है जिसमें मंगलवार रात को मस्जिद पर किए हमले में एक मौलवी की हत्या कर दी गयी और एक भोजनालय को फूंक दिया गया तथा दुकानों में तोड़फोड़ की गयी.

Haryana Nuh Clash: 'हम राजस्थान की मदद के लिए तैयार', मोनू मानेसर की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मनोहर लाल खट्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget