एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, 295 करोड़ रुपये से होगा सौंदर्यीकरण

Gurugram News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यह किया जा रहा है. गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का नया भवन 295 करोड़ रुपये तैयार किया जाएगा. 

Amrit Bharat Station Scheme: गुरुग्राम शहर के रेलवे स्टेशन की 295 करोड़ रुपये से तस्वीर बदलेगी.आठ मंजिला रेलवे स्टेशन का भवन होगा, जिसमें स्टेशन के कार्यालयों समेत अन्य सुविधाएं उच्च स्तर की मिलेंगी. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के अन्य स्टेशनों की तरह गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन की भी कायापलट की जा रही है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के रेलवे स्टेशनों का व्यापक कायाकल्प करते हुए उन्हें आधुनिक टच दिया जा रहा है. अमृत काल की इस विकास यात्रा में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन भी शामिल है. 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है काम
 
योजना के तहत गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का करीब 295 करोड़ की लागत से कायाकल्प होने जा रहा है. स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित कर उन्हें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

26 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व 1500 रोड ओवरब्रिज व अंडरपास सहित गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया था. रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को वाहनों और यात्रियों के लिए आवागमन में आसानी, नई वास्तुकला, विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्रमुख उन्नयन के लिए चुना गया है.

8 मंजिला होगी रेलवे स्टेशन का नया भवन

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना में एक नए मुख्य स्टेशन भवन (ग्राउंड प्लस आठ मंजिला) और एक छत के साथ एक छत प्लाजा/एयर कॉनकोर्स का निर्माण किया जाएगा. रूफ प्लाजा ट्रैक के दोनों ओर से जुड़ेगा और इस प्रकार प्राथमिक के साथ-साथ द्वितीयक ओर से भी प्रवेश प्रदान करेगा. इस परियोजना में सडक़ पर सुगम आवागमन व प्रस्थान, पिक एंड ड्रॉप पॉइंट, कैनोपी, हरित स्थान सहित स्टेशन का बाहरी विकास भी किया जाएगा.

आठ मंजिला नए भवन में एक मंजिल पर अत्याधुनिक हाल यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित होगा. चार मंजिल को कॉमर्शियल रूप में इस्तेमाल में लाया जाएगा,जिसमें कैफेटेरिया जैसी सुविधा मिलेगी.इसके अलावा तीन मंजिल रेलवे के इस्तेमाल में ली जाएंगी.

लेवल कार पार्किंग बेसमेंट प्लस स्टिल्ट प्लस 4 की योजना भी बनाई गई है.इसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ एकीकृत सुरक्षा प्रणालियां भी शामिल हैं. वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान रखने वाले गुरुग्राम शहर के रेलवे स्टेशन का आने वाले समय मे कायापलट होने के साथ ही यात्रियों को सभी सुविधाए मिल सकेंगी.  

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़े : Sukhna Lake: चंडीगढ़ की शान सुखना लेक भी गर्मी का शिकार, लगातार घट रहा जलस्तर, मानसून का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget