एक्सप्लोरर

Gurugram News: कंपनी के गार्ड ने क्रिकेट टीम से बनाई डकैती टीम, फिर फैक्ट्री में ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Gurugram Dacoity Case: गुरुग्राम पुलिस ने IMT मानेसर के सेक्टर-4 स्थित एक कंपनी से हथियारों के बल पर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना कर डकैती के मामले का खुलासा कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Gurugram Dacoity News: गुरुग्राम में एक कंपनी में डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है. इस डकैती की खास बात ये है कि इस वारदात को कंपनी के ही एक गार्ड ने क्रिकेट टीम के साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया. पुलिस (Gururgram Police) ने इस मामले का भंडाफोड़ करने के साथ ही कंपनी के गार्ड और एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस लूटे गए सामान और आरोपियों के दूसरे साथियों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है. 

सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना कर डकैती

गुरुग्राम के सेक्टर -7 थाना की पुलिस टीम ने IMT मानेसर के सेक्टर-4 स्थित एक कंपनी से हथियारों के बल पर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना कर डकैती के मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित कुल आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ा है. इनकी पहचान, मोनू, राजू, प्रवेश, नसीम और जुनैद के रूप में हुई है. मोनू कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड है, जबकि राजू कबाड़ी का काम करता है. पुलिस के अनुसार, पीसीआर कॉल से सेक्टर-7 थाने की पुलिस को IMT मानेसर स्थित एक कंपनी में डकैती की सूचना मिली थी. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपियों के दीवार फांद कर कंपनी के परिसर में घुसने का पता चला. पुलिस को बताया गया कि आरोपियो ने हथियार के बल पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बांध बना लिया और पिकअप गाड़ी में कॉपर और एल्युमिनियम आदि की डकैती कर ले गए. जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर इन आरोपियों तक पहुंची. 

जांच के आधार पर नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर सूत्रों को सक्रिय किया. साथ ही टेक्निकल सर्विलांस को भी एक्टिवेट किया और उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को दबोच लिया. उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो पिकअप गाड़ी और डकैती की गई एल्युमिनियम और कॉपर बरामद कर लिया गया है.

क्रिकेट खेलने के दौरान बनाई डकैती की योजना

आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मोनू उस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. वो अन्य आरोपियों के साथ ककरौला में क्रिकेट खेला करता था, इसी दौरान उसने दूसरे साथियों के साथ मिल कर इस डकैती की योजना बनाई. इसके बाद इन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, जल्द ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए. इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है और आगे की पूछताछ कर बाकी सामानों की बरामदगी और इनके अन्य साथियों का पता लगाने में जुट गई है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget