एक्सप्लोरर

Gurugram News: बातों-बातों में हुई कहासुनी तो चला दी गोली, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में पुलिस ने मारपीट व गोली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मानेसर क्राइम यूनिट ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने मारपीट व गोली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मानेसर क्राइम यूनिट ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. ये पूरा मामला गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना इलाके के गांव शिकोहपुर का है.

झगड़े के बाद आरोपियों ने मारी गोली

गुरुग्राम के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया की बीती 27 अक्टूबर 2023 को थाना खेडक़ी दौला क्षेत्र में दो व्यक्तियों को गोली मारने की वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को दी सूचना में पीड़ित ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत देकर कहा कि 25 अक्टूबर को कुछ व्यक्तियों ने उसके चाचा के साथ मारपीट की थी. जिनसे बात करने के लिए वह तथा उसका भाई चिराग उर्फ चिंटू, साथी ललित व अन्य साथी शिकोहपुर मोड़ नेशनल हाईवे-48 के पास पहुंचे. जहां पर हेमंत, अंकित व उनके साथियों ने इनको जान से मारने की धमकी दी वहां से जाने के लिए कहा. ये वहां से जाने लगे तो उन्होंने इन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. पिस्तौल निकाल कर उसके भाई चिराग व उसके साथी ललित को गोली मार दी. इस पर भी गोली चलाई, जिसमें ये बाल-बाल बच गया. इस शिकायत पर थाना खेडक़ी दौला में केस दर्ज किया गया.

दो आरोपी हुए गिरफ्तार

एसीपी क्राइम ने बताया कि क्राइम यूनिट मानेसर की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए इस केस में 2 आरोपियों को केएमपी एक्सप्रेस-वे पलवल रोड से काबू किया. आरोपियों की पहचान हेमंत यादव उर्फ सन्नी निवासी गांव शिकोहपुर जिला गुरुग्राम व अंकित यादव उर्फ सोनू निवासी गांव शिकोहपुर के रूप में हुई. पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

हथियारों की बरामदगी है बाकी

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर उनका रिमांड मांगा जाएगा. पुलिस को रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी करनी बाकी है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram Tibet Mela: गुरुग्राम में शुरू हुआ तिब्बती मेला, आप भी ले सकते हैं सर्दियों के कपड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget