एक्सप्लोरर

Gurugram Murder: गुरुग्राम में स्विमिंग को लेकर विवाद में शख्स की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Gurugram Murder News: गुरुग्राम में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जुटी है.

Gurugram Murder News Today: गुरुग्राम में स्विमिंग करने को लेकर विवाद हो गया. ये विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. गुडगांव पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद कर ली है.

एसीपी शिव अर्चन ने बताता कि बीते 7 मई को चंदू नहर के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. इस घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया.

आरोपियों ने विवाद के बाद दबाया गला
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी की फुटेज में पाया कि आरोपी एक स्विफ्ट गाड़ी में बैठकर गए थे. इस गाड़ी की जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके व्हाट्सएप चैट की जांच करने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है.

इस मामले में पुलिस को शुरुआती जांच में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पता चला है कि मृतक और एक आरोपी को स्विमिंग आती थी. घटना वाले दिन आरोपियों ने शराब के नशे में थे. इसी दौरान नहर में स्विमिंग करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी. 

एक आरोपी पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
वारदात को अंजान देने के आरोपी मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है. 

गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है. उस पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. एसीपी शिव अर्चन ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

ये भी पढ़ें: Gurugram: हरियाणा में कलयुगी मां ने 8 साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या, अवैध संबंध से जुड़ा है मामला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget