एक्सप्लोरर

Gurugram: हरियाणा में कलयुगी मां ने 8 साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या, अवैध संबंध से जुड़ा है मामला!

Gurugram Crime: गुरुग्राम के सिरहौल गांव में एक महिला ने अपने 8 साल के बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी मां ने अपने 8 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध के पीछे महिला का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि, संदेह जताया जा रहा है कि महिला एक पुरुष के साथ उसके कथित अवैध संबंध थे, जिसके बारे में बेटे को पता चल गया था, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई.

गुरुग्राम जिले के सिरहौल गांव का पूरा मामला बताया जा रहा है. पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उसने बेटे की हत्या की बात कबूल की है. पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर को उन्हें एक निजी अस्पताल से बच्चे की मौत की सूचना मिली. जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो उन्हें वहां मृतक बच्चे के माता-पिता अरविंद कुमार और उनकी पत्नी पूनम देवी मिलीं.

पिता ने जताया था हत्या का संदेह
पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक बच्चे के माता-पिता उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते हैं. मृतक बच्चे के पिता अरविंद कुमार ने सेक्टर-18 के पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उन्हें एक पड़ोसी ने सूचित किया कि उनका बेटा बीमार पड़ गया है. जब वो सिरहौल गांव में अपने किराए के घर पर पहुंचा तो देखा कि उनके घर पर भीड़ जमा थी, उनकी पत्नी रो रही है और उनका बेटा उनके बगल में बेहोश पड़ा हुआ है. वे अन्य लोगों के सहयोग से बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने बेटे की गर्दन पर चोट के निशान देखे और दावा किया कि उसके बेटे की हत्या की गई है.

आरोपी मां ने कबूल किया बेटे की हत्या का अपराध
अधिकारियों ने बताया कि अरविंद कुमार की शिकायत के आधार पर सोमवार को सेक्टर 18 पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की. उन्होंने बताया कि मामले की जांच करते हुए उन्हें बच्चे की मां पर संदेह हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा कि आरोपी महिला ने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली है, लेकिन हत्या के पीछे का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है. संदेह है कि महिला कथित तौर पर अवैध संबंध में थी, जिसकी जानकारी बेटे को हो गई. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है और महिला से आगे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Ashok Tanwar: अशोक तंवर के काफिले पर हमले के मामले में 17 लोगों पर FIR, CM सैनी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget