एक्सप्लोरर

Gurugram: पागल कहे जाने से नाराज बेटे ने मां को चाकू से गोद कर उतारा के मौत के घाट, फिर घर में लगा दी आग

Gurugram Crime News: सेक्टर 48 की विपुल ग्रीन सोसायटी के टावर 3 की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में कोलकाता मूल का एक परिवार रहता है. महिला का पति एक सप्ताह पहले कोलकाता गया था.

Gurugram Mother Murder Case: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक मां द्वारा बेटे को पागल कहना इस वक्त भारी पड़ गया जब महिला ने अपने बेटे को पागल के दिया तो बेटे ने मां को चाकू से गोद डाला. चाकू मारने के बाद बेटे ने घर को भी आग लगा दी.

एक 59 वर्षीय महिला की उसके मानसिक रूप से अस्थिर बेटे द्वारा उनके फ्लैट में आग लगाने के बाद दम घुटने से महिला की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के बेटे को भी बचाया. पुलिस ने बताया कि आग से फ्लैट लगभग जलकर खाक हो गया. जिसमे महिला भी जल गई.

16 साल से चल रहा था बेटे का इलाज
पड़ोसियों ने बताया कि मृतक महिला का 26 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पिछले 16 साल से उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को देखभाल के लिए एक एनजीओ को सौंप दिया गया है, जबकि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

कोलकाता मूल का है परिवार
सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अर्जुन के मुताबिक सेक्टर 48 की विपुल ग्रीन सोसायटी के टावर 3 की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में कोलकाता मूल का एक परिवार रहता है. पुलिस ने बताया कि महिला का पति एक सप्ताह पहले कोलकाता गया था और महिला और उसका बेटा घर पर थे. पुलिस ने कहा कि दो दिन पहले मां-बेटे के बीच झगड़ा हुआ था.

उसके बाद आधी रात को जब महिला के बेटे ने अपनी मां के साथ लड़ाई की फिर उसको चाकू मारा और कमरे में आग लगा दी और अपने कमरे में चला गया, लेकिन आग पूरे फ्लैट में फैल गई. पुलिस ने कहा जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उसने दरवाजा भी नहीं खोला और पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया.

फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. रानू शाह के रूप में पहचानी जाने वाली महिला बेहोश पाई गई और जली हुई अवस्था में पाई गई. पुलिस ने बताया कि उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां  उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है
पुलिस इंस्पेक्टर अर्जुन ने बताया कि हमने घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. चूंकि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर है और उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है.  इसलिए कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. हमने आज पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: BJP से गठबंधन टूटने के अब क्या करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget