एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बीच गुरुग्राम में घट रहा JJP का कुनबा, अब राष्ट्रीय सचिव सूबे बोहरा ने छोड़ी पार्टी

Lok Sabha Elections 2024: JJP के राष्ट्रीय सचिव सूबे बोहरा ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की.

Gurugram Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सूबे बोहरा ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ूंगा. किसी पार्टी की टिकट पर लड़ूंगा या निर्दलीय लड़ूंगा, यह कार्यकर्ता तय करेंगे.

फिलहाल में जननायक जनता पार्टी को छोड़ रहा हूं. ऐसा मैं निजी कारणों से कर रहा हूं. यह सब कहते हुए जजपा के राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी को अलविदा कह दिया. उनके साथ ही जिला सचिव नरेश सहरावत ने भी पार्टी को चाबी वापिस थमा दी.

इसलिए पार्टी छोड़ने का लिया निर्णय
यहां पत्रकार वार्ता में पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए सूबे सिंह बोहरा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी में रहकर जनता की सेवा की. समय से निजी कारणों से पार्टी में सक्रियता से काम नहीं कर पा रहा था. ऐसे में मैंने पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया. 

'गुड़गांव विधानसभा से चुनाव जरूर लड़ेंगे'
समाज की सेवा में सदा हाजिर रहने की बात कहते हुए सूबे सिंह बोहरा ने जजपा को अलविदा कह दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे गुड़गांव विधानसभा से चुनाव जरूर लड़ेंगे. चुनाव किसी पार्टी से लड़ेंगे या निर्दलीय, यह कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा. जो भी साथियों का निर्णय होगा, उसी के अनुसार वे चलेंगे.

क्षेत्र में सेवा के कार्यों को उन्होंने सदा आगे बढ़ाया
सूबे सिंह बोहरा ने यह भी कहा कि राजनीति में आने का मकसद उनका समाज सेवा ही रहा है. वे राजनीति में जनसेवा के माध्यम से ही आए थे. क्षेत्र में सेवा के कार्यों को उन्होंने सदा आगे बढ़ाया. लोगों की आवाज बनकर उन्होंने उनकी समस्याओं को उठाया है. जनहित में वे हर मुद्दे पर आगे खड़े रहे हैं. उनका मानना है कि हम राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर ही काम करेंगे तो जनता का विश्वास भी जीत पाएंगे. इसी रास्ते पर चले हैं और आगे भी चलते रहेंगे.

 राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Nuh News: 'लोगों की समस्याओं से कांग्रेस के नेताओं को...', विजय संकल्प रैली में CM नायब सैनी का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget