एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में 843 बुजुर्गों ने घर बैठे डाला वोट, मतदान केंद्रों पर जाने वालों को मिलेगी ये सुविधा

Lok Sabha Election: होम वोटिंग के लिए अशक्त वोटरों को बीएलओ ने घर पर फार्म-12 डी उपलब्ध कराए थे. 3 मई अंतिम तिथि तक केवल 1022 वोटर्स ने ही होम वोटिंग के लिए सहमति दी थी.

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. 85 से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को घर बैठे बैलेट पेपर से मतदान करने की प्रक्रिया का शनिवार को समापन हो गया. गुरुग्राम में 843 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने घर से मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाया. निर्वाचन आयोग ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए नि:शक्त, बीमार और सीनियर सिटीजन को घर बैठे मतदान की सुविधा मुहैया कराई है.

जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी ने बताया कि गुरुग्राम में ऐसे वोटर्स की संख्या 50 हजार 790 है. होम वोटिंग के लिए अशक्त वोटरों को बीएलओ ने घर पर फार्म-12 डी उपलब्ध कराए थे. 3 मई अंतिम तिथि तक केवल 1022 वोटर्स ने ही होम वोटिंग के लिए सहमति दी थी. डीसी ने बताया कि गुरुग्राम में होम वोटिंग की शुरुआत कर 16 मई को कुल 80 पोलिंग टीमें वोटर्स के घर पहुंची थीं. प्रत्येक पोलिंग पार्टियों में एक सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, पोलिंग अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर सहित एक वीडियोग्राफर और पुलिसकर्मी शामिल थे.

843 बुजुर्ग और दिव्यांग ने घर बैठे डाले वोट

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 16 मई को जिले में 786 वोटर्स ने मताधिकार का प्रयोग किया. बाकी बचे मतदाता के लिए शनिवार 18 मई को फिर से पटौदी में 6, बादशाहपुर में 7, गुरुग्राम में 8 और सोहना में 9 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई थी. उन्होंने बताया कि दो दिन में कुल 843 वोटर्स ने होम वोटिंग की सुविधा का लाभ उठाया. 

होम वोटिंग सुविधा के तहत मतदान करने वाले वोटर्स ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया. पटौदी विधानसभा में होम वोटिंग के तहत गांव जराऊ की मतदान करने वाली गिन्दोंड़ी देवी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से अशक्त वोटर्स के लिए पहल सराहनीय है. उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया में यूं ही सबसे बड़ा लोकतंत्र नहीं कहा जाता है. उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने पर संतोष जताया. 

25 मई को मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की सुविधा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम में 85 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का लाभ नहीं लिया है. उन्होंने मतदान केंद्रों पर आकर वोट डालने की इच्छा जताई है. इसलिए जिला प्रशासन 25 मई को मतदान केंद्र तक पिक एंड ड्रॉप की सुविधा देगा. इस श्रेणी के मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 पर जानकारी दे सकते हैं. इन मतदाताओं को घर से लाने के लिए एक सरकारी कर्मचारी और एक वॉलिंटियर की ड्यूटी निर्धारित की गई है. 

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, समय में भी किया गया बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget