एक्सप्लोरर

गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त ने सुनी आम लोगों की शिकायतें, लापरवाह एजेंसियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Gurugram News: गुरुग्राम में नागरिकों ने सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की, जिसमें एजेंसियों की कोताही के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल थी. संयुक्त आयुक्त ने सफाई क्षेत्रों का आवंटन किया है.

Gurugram Municipal Corporation News: नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार से उनके कार्यालय में जोन-2 क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मुलाकात की. बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं के समाधान का मुद्दा उठाया गया. साथ ही सफाई कार्य में कोताही बरतने वाली एजेंसियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग भी गणमान्य नागरिकों द्वारा की गई.

नागरिकों ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. शहर में सडक़ों तथा गलियों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई का कार्य विभिन्न एजेंसियों तथा निगम रोल के सफाई कर्मचारियों को सौंपा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था सही नहीं हो पा रही है. 

नागरिकों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना
इसके साथ ही जगह-जगह पड़े कूड़े का उठान भी नियमित न होने कारण शहर के नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नागरिकों ने कहा कि अगर कोई एजेंसी या कर्मचारी अपने कार्य में कोताही बरतता है, तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाए.  

संयुक्त आयुक्त ने दिए गए हैं स्पष्ट निर्देश 
संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. इसके तहत सफाई एजेंसियों तथा निगम रोल के सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित किए हुए हैं. एजेंसियों के प्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जगह-जगह पड़े कूड़े का उठान भी लगातार किया जा रहा है.

संयुक्त आयुक्त ने लोगों को किया प्रेरित
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लोगों को इस बारे में प्रेरित करें कि वे इधर-उधर कचरा ना फेकें. कई बार नगर निगम द्वारा कूड़े को उठा लिया जाता है, लेकिन उसके कुछ देर या अगले दिन ही वहां पर फिर से कूड़े का ढेर लग जाता है. लोग अपने कूड़े को डस्टबिन या अधिकृत स्थान पर ही डालेंगे, तो इधर-उधर कूड़ा नहीं फैलेगा और उसका उठान भी सही प्रकार से हो पाएगा. 

उन्होंने कहा कि सफाई हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है. सभी इस जिम्मेदारी का पालन करें. हॉर्टिकल्चर वेस्ट के उठान के लिए उन्होंने कहा कि नगर निगम की बागवानी शाखा विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान कर रही है.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की पंजाब में स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम है या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget