एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में मंडलायुक्त ने जारी किए 100-100 गज के प्लॉट का कब्जा पत्र, लाभार्थियों के खिले चेहरे

Gurugram News: सेक्टर-27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.

Haryana News: गुरुग्राम में प्लॉट की आस लगाये बैठे गरीब परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आज 489 लाभार्थियों को कार्यक्रम में 100-100 गज का कब्जा पत्र मिला. मंडलायुक्त रमेश चंद्र बीधान ने कहा कि हरियाणा सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को निरंतर धरातल पर गंभीरता के साथ क्रियान्वित कर रही है.

हरियाणा सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को 100-100 वर्ग गज का प्लॉट का आवंटन पत्र देकर अंत्योदय उत्थान की प्रतिबद्धता दोहराई है.

मंडलायुक्त रमेश चंद्र बीधान ने प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. सेक्टर-27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मंडलायुक्त ने सोहना, फर्रूखनगर और पटौदी ब्लॉक के 489 पात्र लाभार्थियों को प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र भेंट किए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया. 

गरीब परिवारों का प्लॉट का सपना हुआ साकार

मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिधान ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अंतर्गत कॉलोनियां गांव की सीमा के साथ विकसित की जाएंगी. कॉलोनियों में पक्के रास्ते बनाकर गांव से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सुनिश्चित कर रही है कि विकसित की जा रही कॉलोनियों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हों और हर गांव में योग्य पात्रों को योजना का लाभ अवश्य मिले.  मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि योजना से वंचित रहे पात्र लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी.


Gurugram: गुरुग्राम में मंडलायुक्त ने जारी किए 100-100 गज के प्लॉट का कब्जा पत्र, लाभार्थियों के खिले चेहरे

489 लाभार्थियों को मिला कब्जे का प्रमाण पत्र

उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में प्लॉट देने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है तो ऐसे व्यक्ति को सरकार की ओर से प्लॉट खरीदने के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तक कि वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र के लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि प्लॉट कब्जा अथवा रास्ते को लेकर समस्या होने पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. मुख्य अतिथि ने ग्राम पंचायतों से योजना को कामयाब करने में सहयोग देने का आह्वान भी किया. इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ जगनिवास, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. 

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में मिला 2 मंत्रालय, राव इंद्रजीत और कृष्णपाल के विभाग जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget