एक्सप्लोरर

Gurugram Loot Case: गुरुग्राम में कैब बुक कर ड्राइवर को लूटा, छात्र सहित दो गिरफ्तार, आरोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Gurugram News: गुरुग्राम में कैब चालक से मारपीट कर उसके पैसे लूट लिए गए थे. आरोपियों ने पहले कैब बुक था, फिर जब कैब चालक लोकेशन पर पहुंचा तो उसके सर पर हमला कर लूटपाट को अंजाम दिया था.

Haryana News: गुरुग्राम (Gurugram) में कैब बुक करके कैब चालक से लूट और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चांदी का कड़ा, मोबाइल और लूटा गया क्रेडिट कार्ड बरामद किया है. इसमें एक आरोपी एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) पचगांव का छात्र है. पुलिस ने बताया आरोपी एमिटी यूनिवर्सिटी में बीएम इंग्लिश ऑनर्स का छात्र है. 

गुरुग्राम के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया चांदी का कड़ा, मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए कपड़े भी बरामद हुए हैं. गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि 30 अक्टूबर 2023 को एक व्यक्ति ने पुलिस में लिखित शिकायत दी थी कि वह कैब चालक है और 29 अक्टूबर को उबर के माध्यम से एक व्यक्ति ने उसकी टैक्सी सेक्टर-99 क्षेत्र में गांव धनकोट से दौलताबाद के लिए बुक की थी.

क्रेडिट कार्ड से कर ली थी शॉपिंग

कैब चालक ने पुलिस को बताया था कि जब वह सवारी को पिक करने के लिए लोकेशन पर पहुंचा तो वहां पर टैक्सी बुक करने वाले व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था. उसने इसके सिर पर रोड से हमला कर के चालक को पिछली सीट पर डाल दिया. इसके बाद दूसरा व्यक्ति गाड़ी चलाने लगा. आरोपियों ने उसका मोबाईल फोन, चांदी का कड़ा, एटीएम पिन कोड पता करके एटीएम से 15 हजार रुपये निकाल लिए. उसके क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर ली. इस शिकायत पर पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क में केस दर्ज किया गया.

वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदे थे कपड़े

गुरुग्राम धनकोट पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रदीप कुमार की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों की पहचान रोहित सहरावत और रोहन के रूप में हुई. पुलिस टीम की तरफ से गांव मांकड़ोला निवासी आरोपी रोहित को गढी मोड़ द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम से और पचगांव निवासी आरोपी रोहन को एमिटी यूनिवर्सिटी पचगांव से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वह कपड़े भी बरामद किए हैं जो आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद खरीदे थे. 

नशे के आदी हैं आरोपी

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने राजेंद्र पार्क थाने में धारा 392, 394, 34 IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर लिया, जहां आरोपियों से एक बात और पता चलेगी आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही इन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Haryana Election 2024: हरियाणा में मिल रहे सत्ता परिवर्तन के संकेत? भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दावे से बढ़ेगी सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget