एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में बिल्डर ने हड़पी किसान की जमीन, भारतीय किसान यूनियन ने घेरा टोल प्लाजा, दी ये चेतावनी

Gurugram News: गुरुग्राम में बिल्डर द्वारा घामडोज के किसान की जमीन हड़पने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन ने सोहना टोल टैक्स का घेराव किया. इसके साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की.

Haryana News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में बिल्डर द्वारा घामडोज के किसान की जमीन हथियाने के आरोप को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार ( 13 अगस्त) को सोहना टोल टैक्स का घेराव कर नारेबाजी की. भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान भी सोहना टोल टैक्स पर किसानों के समर्थन में पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों के साथ फिर गलत हुआ, तो आर पार की लड़ाई के लिए प्रदेश सरकार तैयार रहे. वहीं इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल टोल टैक्स पर पहुंचा. इसके बाद बातचीत के बाद किसान ज्ञापन लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और वहां भी नारेबाजी की.

उपायुक्त के चंडीगढ़ होने पर एसडीएम सोनू भट्ट ने किसानों से ज्ञापन लिया और भरोसा दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा. इस ज्ञापन के माध्यम से रतन मान ने कहा कि किसान की जमीन को बिल्डर ने मुकदमा के माध्यम से छीनने का अवैध प्रयास किया है. इसके साथ ही किसान ने जो केस दर्ज कराया वो पुलिस ने रद्द कर दिया और उल्टा किसान के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कर दिए, जो बिलकुल गलत है.

ज्ञापन में गुरुग्राम के घामडोज जमीन मामले में भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अगर पीड़ित किसान को न्याय नहीं मिला तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी. वहीं आंदोलन में जो भी क्षति होगी उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

क्या है पूरा मामला?
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने मीडिया से कहा कि घामडोज सोहना निवासी सुशील कुमार पुत्र अजीत सिंह की जमीन यशदीप बिल्डर द्वारा हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. बिल्डर और तहसील के कर्मचारियों के खिलाफ पीड़ित ने फरवरी 2023 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इनकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं की गई. उल्टा बिल्डर से मिलीभगत कर पीड़ित पर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई.

उन्होंने कहा कि पीड़ित ने 2018 में बिल्डर से 15 एकड़ भूमि का कोलैबोरेशन किया था, लेकिन बिल्डर ने कोलैबोरेशन के दौरान तय किए गए नियम अनुसार काम नहीं किया, जिसके कारण एग्रीमेंट 2021 में खत्म हो गया था. अब बिल्डर किसान को डरा धमकाकर और पुलिस के साथ मिलकर पीड़ित को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. बिल्डर द्वारा जमीन हड़पने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.

पीड़ित किसान बीमार और अपाहिज है, उसका पूरा परिवार इसी जमीन पर पूरी तरह से निर्भर है. बिल्डर ने पुलिस प्रशासन से मिलकर एक बार फिर एफआईआर दर्ज करवा दी है. पीड़ित किसान ने जो मुकदमा दर्ज कराया उसे भू माफिया और अधिकारियों के दबाव में रद्द कर दिया गया. ऐसे में अब जांच करके पीड़ित किसान को न्याय दिया जाए.

पीड़ित किसान पर भू माफिया और बिल्डर द्वारा दर्ज कराई गई सारी एफआईआर रद्द की जाए. अगर प्रशासन 10 दिनों के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं की तो भारतीय किसान यूनियन द्वारा यह मान लेगा कि इसमें शासन-प्रशासन की भी मिलीभगत है और इसके खिलाफ आंदोलन करेगी.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें

फोन हैक होने के बाद सुप्रिया सुले बोलीं, 'मेरा मोबाइल बंद था और WhatsApp कोई और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget