एक्सप्लोरर

हरियाणा में बच्ची से यौन शोषण मामले में रतलाम से आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए बदल रहा था ठिकाना

Rape Case: पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था. गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड बताया.

Haryana Crime News: गुरुग्राम पुलिस ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में फरार चल रहे आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. रतलाम से पकड़े गये आरोपी की पहचान 50 वर्षीय रतन के रूप में हुई है.

रतन छतरपुर जिले के बलिहारी गांव का रहने वाला है. रतलाम से गिरफ्तार आरोपी को गुरुग्राम लाया गया है. एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि महिला थाना में शिकायत आयी थी. शिकायत में बताया गया था कि महिला का पति ठेकेदार के पास काम करता है. ठेकेदार ने रिठौज गांव में रहने के लिए कमरा दिया हुआ है.

25 अप्रैल 2024 की रात आंख खुलने पर मां को तीन वर्षीय बेटी कमरे में नहीं मिली. कमरे के बाहर सोया व्यक्ति भी लापता था. रात भर तलाश के बावजूद बच्ची का पता नहीं चला. सुबह बच्ची कमरे से करीब 300 मीटर दूर बेहोश अवस्था में मिली. शरीर पर चोट के बता रहे थे कि बच्ची से हैवानियत की कोशिश की गयी है. शिकायत के बाद महिला थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. एसीपी ने बताया कि आरोपी को धर पकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सोहना और महिला पुलिस की टीम ने गुरुग्राम, दिल्ली, पूना, झांसी और रतलाम में छापेमारी की.

नाबालिग बच्चियों से यौन हिंसा का आरोपी गिरफ्तार

आखिरकार पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने रात को एकांत में ले जाकर बच्ची से यौन शोषण की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है. पूछताछ में 6 वर्षीय लड़के के साथ भी कुकर्म करने की बात आरोपी ने बताई है.

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि मार्च-2024 को मध्य प्रदेश के चंदला इलाके में मासूम बच्चे को निशाना बनाया गया था. पूछताछ में पता चला है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे शहर में चला जाता था. आरोपी बच्चे, बच्ची, नाबालिग की तलाश कर रेप की वारदात को अंजाम देकर शहर छोड़ देता.

पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बदलता था ठिकाना

पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था. गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड बताया. उन्होंने कहा कि 2005 में गांव की 5 वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में आरोपी 10 वर्ष की सजा काट चुका है. सजा काटने बाद वर्ष-2015 में आरोपी जेल से बाहर आया था. अब आरोपी का विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के लिए अलग-अलग राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी. पुलिस को रिमांड के दौरान आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है. 

(रिपोर्ट -राजेश यादव)

पठानकोट में दिखे संदिग्ध का पंजाब पुलिस ने जारी किया स्कैच, महिला से मांगा था पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget