एक्सप्लोरर

Gurugram: एक साल से लटके हुए थे कई मामले, निपटान न होने पर 14 जांच अधिकारियों पर गिरी गाज, सस्पेंड

Haryana News: हरियाणा में 372 ऐसे पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है जिन्होंने अपने अंतर्गत आने वाले केस का एक साल से अधिक समय बीतने पर भी निपटान नहीं किया. गृह मंत्री ने उन्हें निलंबित किया है.

Gurugram News: हरियाणा के थानों में दर्ज विभिन्न मामलों का एक साल के बाद भी निपटान न हो पाने पर गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कड़ा एक्शन लिया है. अनिल विज ने राज्य के 372 जांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसमें गुरुग्राम पुलिस के जांच अधिकारी भी हैं. फिलहाल 60 में से 14 जांच अधिकारियों (Investigating Officer) को सस्पेंड कर दिया गया है. गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) कमिश्नरेट की ओर से इन 14 जांच अधिकारियों की सूची जारी की गई. डीसीपी मुख्यालय की ओर से 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई.

सभी सस्पेंड किए गए जांच अधिकारियों की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई. बताया जा रहा है जल्द ही बाकी पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरने वाली है. हरियाणा के गृह मंत्रालय द्वारा यह लिस्ट कल शाम यानी 26 अक्टूबर को जारी की गई थी. बता दें कि राज्यभर में विभिन्न मामलों की जांच में हो रही देरी के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही जांच बिठाई गई थी.

गुरुग्राम के इन जांच अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

1. एसआई कर्मबीर,   पुलिस थाना डीएलएफ फेज-3
 
2. एसआई ओमप्रकाश ,  हेलीमंडी

3. पीएसआई धर्मेंद्र, पुलिस थाना सेक्टर-14

4. एसआई नरपाल, पुलिस थाना सेक्टर-14

5. एएसआई जगदीश, पुलिस थाना सेक्टर-10

6. एएसआई महावीर, पुलिस थाना पालम विहार

7. एएसआई राजेश, पुलिस थाना सेक्टर-53

8. एएसआई अशोक, पुलिस थाना पालम विहार

9. एएसआई संदीप,  पुलिस थाना पालम विहार

10. एएसआई धर्मबीर, पुलिस थाना पालम विहार

11. एएसआई अनिल पुलिस थाना प ऊरूखनगर

12. एएसआई सुभाष, सीआईए सेक्टर-39

13. एएसआई अशोक, पुलिस थाना बादशाहपुर

14. एएसआई रूपेश, पुलिस थाना फरूखनगर

निलंबन का आदेश जारी कर यह बोले थे मंत्री अनिल विज
अनिल विज ने मीडिया को बताया था कि ''मैं लंबे समय से अधिकारियों को लंबित मामलों को निपटान करने के लिए बार-बार कह रहा था. मई में हमें विभाग ने जानकारी दी थी कि 3229 ऐसे मामले हैं जिनमें एक साल से फाइनल डिस्पोजल नहीं हुआ था. मैंने विभाग से पूछा था कि उनसे जवाब मांगा जाए कि निपटान क्यों नहीं हो रहा, क्योंकि लोग धक्के खा रहे हैं.एक जगह से दूसरी जगह घूम रहे हैं. हमें विभाग ने बताया कि 372 ऐसे अधिकारी ऐसे हैं जिनसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसलिए मैंने गंभीरता से लेते हुए 372 जांच अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने का आदेश जारी किया है.''

ये भी पढ़ें-  Punjab News: पंजाब में पटाखे जलाने को लेकर बड़ा फैसला, टाइमिंग फिक्स, नियम नहीं मानी तो होगा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget