एक्सप्लोरर

Punjab News: गुरनाम सिंह चढूनी का मिशन पंजाब जारी रहेगा, विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार

Punjab News: संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य अब राजनीति में किस्मत आजमाते हुए नज़र आ सकते हैं. गुरनाम सिंह चढूनी ने भी अपनी राजनीतिक मंशा जाहिर की है.

Punjab News: किसान आंदोलन खत्म होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का हिस्सा रहे नेता अब राजनीति में हाथ आजमाते हुए नज़र आ सकते हैं. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Charuni) ने साफ किया है कि वह अपना मिशन पंजाब जारी रखेंगे. गुरनाम सिंह चढूनी ने एक बार फिर दोहराया कि मिशन पंजाब (Mission Punjab) के तहत पंजाब विधानसभा चुनाव में वो अपने उम्मीदवारों पर दांव लगाएंगे.

तीन कृषि कानून रद्द होने और बाकी मांगों को माने जाने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस लिया है. फिलहाल किसान नेताओं की ओर से पंजाब में अपनी जीत का जश्न मनाया जा रहा है. फतेह मार्च के दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने भविष्य के प्लान से पर्दा उठाया है.

गुरनाम सिंह चढूनी हालांकि यूपी चुनाव से दूरी बनाकर रख सकते हैं. उन्होंने कहा, ''हमारी ओर से पहले ही मिशन पंजाब शुरू किया जा चुका है. हम अपने उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में उतरने का मौका देंगे. यूपी चुनाव के बारे में हम अभी कुछ नहीं कह सकते हैं.''

क्या दोबारा शुरू हो सकता है आंदोलन?

गुरनाम सिंह चढूनी ने भविष्य में किसान आंदोलन दोबारा होने के भी संकेत दिए हैं. चढूनी का कहना है कि अगर सरकार हमारे वादे नहीं मानती है तो किसान आंदोलन दोबारा शुरू हो सकता है. किसान एकता मोर्चा के सदस्य ने कहा, ''संयुक्त किसान मोर्चा की ओर 15 जनवरी को मीटिंग बुलाई गई है. हम देखेंगे की सरकार ने हमारे वादों पर क्या काम किया है. अगर सरकार वादे पूरी नहीं करती तो हम आंदोलन को दोबारा शुरू करेंगे.''

गुरनाम सिंह का कहना है कि अगर सरकार मांगों को पहले मान लेती तो 700 से ज्यादा किसानों की जान को बचाया जा सकता था. गुरनाम सिंह चढूनी ने किसान आंदोलन को जीत के लिए बढ़ाया गया पहला कदम बताया.

Rakesh Tikait का पंजाब में हो रहा है जोरदार स्वागत, किसान नेता ने बताया कैसे मिली कामयाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget