एक्सप्लोरर

गुरमीत राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा हरियाणा में किस पार्टी का करेगा समर्थन? वोटिंग से पहले कर दिया ऐलान

Haryana Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा ने बीजेपी को सपोर्ट करने का ऐलान किया है. इसके लिए 15 सदस्यीय कमेटी तैयार की गई है.

Haryana Lok Sabha Elections: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले गुरमीत राम रहीम सिंह के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ने बीजेपी का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. साथ ही, शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होते ही डेरा ने 15 सदस्यीय कमेटी की ड्यूटी लगा दी है. जानकारी के लिए बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप और हत्या के मामले में दोषी पाया गया था, जिसके बाद से वह जेल में हैं. जनवरी 2024 में 50 दिन की पैरोल के लिए वह बाहर आए थे.

बता दें, हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर बिना किसी गठबंधन के अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं, इंडिया गठबंधन के तहत हरियाणा में एक सीट पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी खड़ा किया गया है. वहीं, 9 सीटों पर कांग्रेस के कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं.

हरियाणा की केवल एक सीट कुरुक्षेत्र पर बीजेपी के नवीन जिंदल के सामने आप के सुशील गुप्ता मुकाबला कर रहे हैं. बाकी सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर है. 

25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव
मालूम हो, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है. इसी बीच डेरा सच्चा सौदा का बीजेपी को समर्थन देना बड़ी बात माना जा रहा है.

हनीप्रीत से मिले थे बीजेपी नेता
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कुछ दिन पहले बीजेपी के नेता डेरे में जाकर राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा से मिलने गए थे. दावा है कि नेताओं ने हनीप्रीत से बीजेपी के लिए समर्थन की मांग की थी. इस पर सोच विचार करने के लिए हनीप्रीत ने कुछ दिन का समय मांगा था. इसके बाद शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा ने बीजेपी को सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-जम्मू हाईवे पर हादसा, वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं की बस टकराई, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
Punjab: संगरूर में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं कार, 2 सगे भाइयों की मौत, शादी से लौट रहे थे
Punjab: संगरूर में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं कार, 2 सगे भाइयों की मौत, शादी से लौट रहे थे
Punjab: ब्लैकमेल कर 15 साल की लड़की से गैंग रेप, प्राइवेट ग्रुप में वीडियो डाला तो खुला राज
Punjab: ब्लैकमेल कर 15 साल की लड़की से गैंग रेप, प्राइवेट ग्रुप में वीडियो डाला तो खुला राज
7 महीने से फरार AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप-धोखाधड़ी और धमकी का है आरोप
7 महीने से फरार AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप-धोखाधड़ी और धमकी का है आरोप

वीडियोज

अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
Embed widget