एक्सप्लोरर

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या, दविंदर बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Gangster Jaggu Bhagwanpuria: पंजाब के गुरदासपुर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां, हरजीत कौर, की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह करणवीर सिंह के साथ कार में कहीं जा रही थीं.

Gangster Jaggu Bhagwanpuria Mother Murder: पंजाब के गुरदासपुर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गुरदासपुर के बटाला में गैंगस्टर की मां हरजीत कौर और करणवीर सिंह नाम का एय व्यक्ति स्कॉर्पियो कार में जा रहे थे. करणवीर ही यह कार चला रहा था. 

इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग वहां पहुंचे और कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस वारदात में करणवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हरजीत कौर को अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के दौरान वहां उन्होंने दम तोड़ दिया. 

दविंदर बंबीहा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और करणवीर सिंह के कत्ल की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा गैंग के कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट में हालांकि सिर्फ करणवीर का ही नाम है, जिसे गैंग मारना चाहती थी. 

गोपी घनश्यामपुरिया नाम के अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि करणवीर सिंह जग्गू भगवानपुरिया का सारा काम संभालता था. साथ ही, ये भी लिखा है कि ये कत्ल उनके साथी गोरे बरियार की हत्या का बदला है.

हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
वारदात गुरुवार (26 जून) की रात करीब 9.00 बजे के आसपास हुई. पुलिस रात से ही घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस को फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज मिली है. इसी के साथ आगे की कार्रवाई करते हुए चश्मदीदों के बयान इकट्ठे किए जा रहे हैं. फिलहाल, मर्डर में शामिल हमलावर पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. 

जेल में है जग्गू भगवानपुरिया 
गुरदासपुर का रहने वालाल जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, पंजाब के सबसे खतरनाक और कुख्यात गैंगस्टर्स की लिस्ट में शामिल है. उसके खिलाफ हत्या, फिरौती, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और गैंगवार से जुड़े अब तक 128 केस दर्ज हैं. 

पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी जग्गू भगवानपुरिया का नाम सामने आया था. मौजूदा समय में वह असम की सिलचर जेल में बंद है. मार्च 2025 में बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल से हाई सिक्योरिटी के बीच एयरलिफ्ट कर सिलचर शिफ्ट किया गया था. पुलिस को जांच में पता चला था कि जग्गू भगवानपुरिया का नेटवर्क यूएसए, कनाडा और पाकिस्तान तक भी फैला हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget