एक्सप्लोरर

पंजाब में 18 दिसंबर को ट्रेन से यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान! सरवन सिंह पंढेर ने किया ये ऐलान

Farmers Protest: 16 दिसंबर को पंजाब छोड़कर देश भर में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पंजाब में रेल रोको आंदोलन भी चलेगा. उन्होंने आम लोगों का समर्थन मांगा.

Farmers Protest: किसान मजदूर मोर्चा (Kisan Mazdoor Morcha) के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) ने बड़ा ऐलान किया है. सरवन सिंह पंढेर शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को किसान पंजाब में रेल रोकेंगे. किसानों का रेल रोको आंदोलन पंजाब के सभी प्लेटफॉर्म और रेलवे फाटक पर होगा.

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम रहेगा. सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 16 दिसंबर को सिवाय पंजाब के बाकी राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा. 18 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पंजाब में पूरी तरह रेल रोकी जायेगी. पंढेर ने आम लोगों से भी किसानों के आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 3 करोड़ पंजाबियों को चैलेंज है. उठिए और हमें हर जगह प्लेटफॉर्म और रेलवे फाटक पर ट्रेन रोकना है.  

307 दिनों से जारी है विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि पिछले 307 दिनों से दिल्ली जाने की कोशिश में पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हैं. आज एक बार दिल्ली कूच करने की कोशिश भी की. हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने आगे बढ़ने से रोक दिया. 101 किसानों के जत्थे ने तीसरी बार पैदल जाने का प्रयास किया. पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर किसानों को तितर बितर कर दिया. किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर ने जत्थे को वापस बुला लिया. 

पिछली बार से पुलिस ने लिया सबक

दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जत्था पैदल दिल्ली कूच करने के लिए आगे बढ़ा. हरियाणा की सीमा पर अंबाला के एसपी और डीसी ने इजाजत नहीं होने की वजह से वापस जाने का अनुरोध किया. किसान दिल्ली जाने की मांग पर डटे रहे. हरियाणा पुलिस ने पिछली बार से सबक लेते हुए तैयारियों में सुधार किये थे. कंक्रीट के बैरिकेड पर लोहे का जाल लगाया गया है.

6 दिसंबर को कुछ किसान बैरिकेड पर चढ़ गए थे. जाल के बीच खाली जगह पर वाटर कैनन और सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है. शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को रोके जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. 

ये भी पढ़ें-

पंजाब में ISI के समर्थन वाले आतंकी गिरोह का पर्दाफाश, अमृतसर से 2 आरोपी गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget