एक्सप्लोरर

Faridkot Accident: पंजाब के फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 26 घायल 

Faridkot Road Accident: पंजाब के फरीदकोट के कोटकपुरा रोड पर भीषण सड़क हादसे को लेकर वहां के डीसी विनीत कुमार ने कहा कि इस हादसे में अभी तक 5 की मौत हुई है. कई अन्य लोग घायल हुए हैं.

Faridkot Accident News Today: पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपुरा रोड पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे की सूचना है. इस हादसे में 5 लोगों की कौत हुई है. जबकि 26 अन्य घायल हुए हैं. फरीदकोट के डीसी विनीत कुमार ने बताया है कि दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है.

फरीदकोट के एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन ने कहा कि हमारा फोकस अभी राहत कार्य पर है. अभी हम यह हादसा कैसे हुआ, की जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं. जिस बस की वजह से यह हादसा हुआ है वो न्यू दीप कंपनी की है. बस आम आदमी पार्टी के विधायक हरदीप सिंह डिंपी की कंपनी है. 

घटना के समय बस अमृतसर जा रही थी 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रज्ञा जैन ने बताया कि 26 घायल यात्रियों को फरीदकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा कोटकपूरा रोड के पास उस वक्त हुआ जब बस अमृतसर जा रही थी.

फरीदकोट पुलिस के अनुसार पहली नजर में दर्दनाक हादसे की वजह चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. संतुलन खोने की वजह से बस पुल से नाले में गिर गई. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. बस को नाले से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर मौजूद हैं. 

31 जनवरी को फिरोजपुर में हुई थी 11 की मौत 

इससे पहले 31 जनवरी की सुबह पंजाब के फिरोजपुर में एक पिकअप वैन और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर के कारण 11 लोगों की मौत हो और 15 लोग घायल हुए थे. पिकअप वैन जलालाबाद में एक समारोह में भाग लेने के लिए वेटर के रूप में काम करने वाले लोगों को ले जा रही थी. 

यह भी पढ़ें: Gurdaspur Blast: गुरुदासपुर में पुलिसकर्मी के घर के बाहर ब्लास्ट, मौके पहुंची FSL की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: बैलेट पेपर या EVM से होंगे स्थानीय निकाय चुनाव? हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
पंजाब: बैलेट पेपर या EVM से होंगे स्थानीय निकाय चुनाव? हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
AAP छोड़कर BJP में गए हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार, 'मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने...'
AAP छोड़कर BJP में गए हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार, 'मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने...'
Punjab: हत्या या आत्महत्या? लुधियाना में 24 साल की महिला का पंखे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाए आरोप
हत्या या आत्महत्या? लुधियाना में 24 साल की महिला का पंखे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाए आरोप
Punjab: तरनतारन में खूनी खेल! भाई ने तेजधार हथियार से बहन की ली जान... बचाने आई मां पर भी किया हमला
तरनतारन में खूनी खेल! भाई ने तेजधार हथियार से बहन की ली जान... बचाने आई मां पर भी किया हमला

वीडियोज

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल दाम सुन सुबह-सुबह लोगों को लगा बड़ा झटका | New Rate |
Twisha Murder Case: अब CBI खंगालेगी सबूत, समर्थ सिंह का सरेंडर ड्रामा फेल! | Bhopal | CBI Inquiry
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: समर्थ सिंह की चालाकी जबलपुर में फेल! | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार फिर गर्मी से राहत नहीं
IPL 2026 Qualifier-1 Date, Teams, Venue: क्वालीफायर-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
Qualifier-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
Chand Mera Dil BO Day 1:अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन 'एक दिन' के ओपनिंग डे को दी मात, जानें-पहले दिन का कलेक्शन
'चांद मेरा दिल' की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन 'एक दिन' के ओपनिंग डे को दी मात
ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार... 10 दिनों में कब क्या हुआ
ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार... 10 दिनों में कब क्या हुआ
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
ऋषिकेश होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, फरीदाबाद के 22 पत्रकार घायल, कई की हालत गंभीर
ऋषिकेश होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, फरीदाबाद के 22 पत्रकार घायल, कई की हालत गंभीर
Embed widget