एक्सप्लोरर

फरीदाबाद में 12वीं के छात्र किया सुसाइड, टेस्ट में कम मार्क्स आने पर 14वीं मंजिल से कूदा

Faridabad student suicide: फरीदाबाद के एक 12वीं कक्षा के छात्र दिव्यांशु ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा है कि टेस्ट में कम नंबर आने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया.

Faridabad student suicide News: हरियाणा के फरीदाबाद में 12वीं के एक छात्र ने बिल्डिंग के 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक दिव्यांशु 12वीं कक्षा का छात्र था. दिव्यांशु इसी वर्ष 12वीं कक्षा में  एडमिशन हुआ था जिसका कॉमर्स का टेस्ट होना था. टेस्ट में कम नंबर आने की वजह से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. 

मामले की जांच कर रहे आईओ एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक दिव्यांशु 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था. जांच अधिकारी ने बताया की दिव्यांशु के परिजनों के अनुसार दिव्यांशु का कल कॉमर्स का टेस्ट था शायद उसकी तैयारी ठीक से नहीं हुई होगी और हो सकता है इसी को लेकर दिव्यांशु ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

ज्यादा खून बह जाने से मौके पर ही हो गई मौत
जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया की दिव्यांशु अपने परिवार के साथ फरीदाबाद के सेक्टर 85 के एडॉर हैप्पी होम सोसाइटी में रहता था. बुधवार देर रात उसने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया की उन्हें पौने तीन बजे घटना की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक छात्र मुंह के बल नीचे पड़ा हुआ है जिसका बहुत ज्यादा खून बह गया था. ज्यादा खून बह जाने की वजह से मौके पर ही छात्र की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लिया और व का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. 

ठीक ढंग से नहीं हो पाई  टेस्ट की तैयारी
जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक दिव्यांशु के पिता रवि शेखर द्वारा लिखित बयान लिया गया है जिसमें रवि शेखर ने बताया कि उसके दो बेटे हैं. छोटा बेटा दिव्यांशु इसी वर्ष 12वीं कक्षा में नामांकन हुआ था. और उसका कॉमर्स का टेस्ट था. शायद उसकी टेस्ट की तैयारी ठीक ढंग से नहीं हो पाई और इसी को लेकर उसने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. 

17 साल का था दिव्यांशु
मृतक दिव्यांशु के पता रवि शेखर ने बताया कि वह मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं और उनका बेटा दिव्यांशु जो की 17 वर्ष का था वह बल्लभगढ़ के रावल स्कूल में 12 कक्षा में पढ़ रहा था. मृतक दिव्यांशु के पिता रवि शेखर ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में ठीक था उसने 12वीं कक्षा में भी 85% अंक प्राप्त किए थे लेकिन 12वीं कक्षा में पढ़ाई का बोझ इतना हुआ कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल घर में गम का माहौल है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में नर्सिंग ऑफिसर्स को स्वास्थ्य मंत्री से मिली निराशा, अब काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget