एक्सप्लोरर

Chandigarh: 124 करोड़ के अमरूद पेड़ मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस ब्यूरो ने रिटायर्ड अधिकारी को किया गिरफ्तार

Guava Tree Scam: 124 करोड़ के अमरूद पेड़ मुआवजा घोटाले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेवानिवृत्त अधिकारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी मुख्य आरोपी में से एक है.

Punjab News: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये के अमरूद पेड़ मुआवजा घोटाले के सिलसिले में पंजाब सिविल सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. ब्यूरो ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घोटाले के सिलसिले में यह 20वीं गिरफ्तारी है, जिसमें एसएएस नगर (मोहाली) जिले के बाकरपुर गांव में 'ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी' (जीएमएडीए) द्वारा अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे में लगभग 124 करोड़ रुपये का गलत दावा किया गया था.

2 सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों की हो चुकी गिरफ्तारी
सतर्कता ब्यूरो के बयान के मुताबिक, जिस अवधि में कथित घोटाला हुआ था उस दौरान आरोपी जगदीश सिंह जोहल जीएमएडीए के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर (एलएसी) थे. बयान के अनुसार, जोहल ने उनके नाम और शेयरों वाली गलत मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर फर्जी लाभार्थियों को गलत भुगतान के वितरण को मंजूरी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस मामले में पिछले सप्ताह जीएमएडीए की एलएसी शाखा में तैनात दो सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया था.

124 करोड़ रुपए की राशि की गई
गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान कहा कि जगदीश सिंह जोहल ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उन्हें राजस्व रिकॉर्ड की अनदेखी करने और बागवानी विभाग की मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार भुगतान के वितरण की मंजूरी के लिए मजबूर किया. उन्होंने बताया कि इसके बाद जोहल ने खुद भुगतान को मंजूरी दी और कई लोगों को 124 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी. जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा. वहीं वास्तविक लाभार्थियों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए GMADA के मुख्य प्रशासक के तरफ से अमरूद के बागों का निरीक्षण करने, पेड़ों की उम्र का पता लगाने, ड्रोन मैपिंग सर्वेक्षण और वीडियोग्राफी का आदेश दिया गया था. वहीं गुरुवार को गिरफ्तार किया गया सुरिंदरपाल मुख्य आरोपी में से एक है. जिसे करोड़ों के अमरूद पौधों के मुआवजा घोटाले में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था.

यह भी पढ़ें: Punjab News: सीएम भगवंत मान का एलान, कहा- 'बाढ़ से हुए नुकसान की पाई-पाई की भरपाई करेगी सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget