एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू खनन के मामले में सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजे के घर हुई छापेमारी

Punjab News: ईडी ने अवैध बालू खनन के मामले में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के घर पर छापेमारी की है. पंजाब में कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी हुई है.

Punjab News: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी नई मुश्किल में फंसते हुए दिख रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने अवैध बालू खनन के मामले भूपिंदर सिंह हनी के घर पर छापेमारी की. इसके अलावा ईडी ने अवैध बालू खनन के मामले में 10 और जगहों पर भी छापेमारी की है. 

मंगलवार सुबह ही ईडी की टीम भूपिंदर सिंह हनी के घर छापेमारी के लिए पहुंच गई. प्रवर्तन निदेशालय भूपिंदर सिंह हनी समेत अवैध बालू खनन से जुड़े 10 और ठिकानों की तलाशी ले चुका है. ईडी की ओर से अवैध बालू खनन के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया गया है.

पंजाब की सियासत में चर्चा का मुद्दा है अवैध बालू खनन

अवैध बालू खनन को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर भी सवाल खड़े होते रहते हैं. पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू कई बार राज्य में बालू का अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं. नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचनाओं के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने रेत के दाम फिक्स भी किए हैं. लेकिन उसके बाद ही राज्य में बालू का अवैध खनन होने की खबरें सामने आती रही हैं.

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अवैध बालू खनन का मुद्दा उठाया था. अमरिंदर सिंह ने दावा किया था कि पंजाब सरकार के कई मंत्री और विधायकों की अवैध बालू खनन में हिस्सेदारी है. अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा था कि पार्टी के अंदर हाथ बंधे होने के चलते वह इन लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पाए.

हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की कार्रवाई पंजाब की सियासत में नया मोड़ ला सकती है. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होनी है. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान 10 मार्च को होगा.

Punjab Election: आम आदमी पार्टी का दावा, सीएम उम्मीदवार के लिए मिले 22 लाख से ज्यादा सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget