एक्सप्लोरर

Punjab Election: आम आदमी पार्टी का दावा, सीएम उम्मीदवार के लिए मिले 22 लाख से ज्यादा सुझाव

Punjab Election: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सीएम का चेहरा घोषित करने के लिए लोगों की राय मांगी. मंगलवार को लोगों की राय के आधार पर ही आप के चेहरे की घोषणा करेगी.

Punjab Election: आम आदमी पार्टी पंजाब में मंगलवार को सीएम का चेहरा घोषित करने जा रही है. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सीएम का चेहरा फाइनल करने के लिए फोन कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए पंजाब के लोगों की राय ली है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उसे सीएम पद का चेहरा घोषित करने के लिए 22 लाख से अधिक सुझाव मिले हैं. 

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 13 जनवरी को पंजाब की जनता से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम बताने की अपील की थी. आप नेता और पंजाब विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ''17 जनवरी शाम पांच बजे तक करीब 22 लाख लोगों ने पार्टी के नंबर पर अपनी राय प्रकट की और मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बताया.''

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए एसएमएस, वॉइस कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिये प्रतिक्रियाएं मिली हैं. राघव चड्डा ने कहा कि पार्टी की आईटी टीम हर कॉल और मैसेज का विश्लेषण कर रही है. 

जल्द जारी होगी बाकी बचे उम्मीदवारों की लिस्ट

चड्ढा ने दावा कि पंजाब में सिर्फ आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री पद के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सहित किसी भी अन्य पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.

एक सवाल के जवाब में चड्ढा ने कहा कि उम्मीदवारों की अगली सूची जल्द जारी की जाएगी. अब तक पार्टी 112 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है. पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. 

Election 2022: पंजाब में 14 की बजाए 20 फरवरी को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने मानी राजनीतिक दलों की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget