एक्सप्लोरर

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर देर रात 4 फ्लाइट्स की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह

Amritsar News: अमृतसर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात 4 चार फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. 9 डोमेस्टिक व 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की अलग-अलग शहरों में लैंडिंग करवाई गई.

Punjab News: पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. जब एक के बाद एक 4 फ्लाइट्स की अमृतसर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. इसके बाद इन्हें रात 2 बजे के करीब अमृतसर एयरपोर्ट से रवाना किया गया.

दरअसल, गुरुवार रात पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देर रात दिल्ली का मौसम काफी खराब हो गया था. जिसकी वजह से 11 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया. इन 11 फ्लाइट्स की अलग-अलग शहरों में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, जिसमें से एक अमृतसर एयरपोर्ट भी शामिल है.

कई फ्लाइट्स को किया डायवर्ट

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो गुरुवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में अचानक तेज हवाएं चलने लगी. जिसकी वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ. खराब मौसम के चलते 9 डोमेस्टिक व 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. इसमें से चार फ्लाइट्स अमृतसर तो तीन फ्लाइट्स जयपुर और इसके अलावा अन्य फ्लाइट्स को अहमदाबाद, इंदौर, चेन्नई और ग्वालियर में लैंड करवाना पड़ा. रात 2 बजे के करीब जब मौसम ठीक हुआ तो इन फ्लाइट्स को दिल्ली के लिए रवाना किया गया. 

इन फ्लाइट्स ने अमृतसर में किया लैंड

बेंगलुरु दिल्ली फ्लाइट विस्तारा UK818 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया. इसके अलावा भुवनेश्वर दिल्ली फ्लाइट इंडिगो 6E2207, मुंबई दिल्ली फ्लाइट विस्तारा UK940, सऊदी अरब के रियाध से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एयर इंडिया AI926 को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया. 

इन फ्लाइट्स की जयपुर में हुई लैंडिग

इंदौर- दिल्ली आने वाली इंडिगो 6E2174 को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया. इसके अलावा झारसुगुड़ा दिल्ली फ्लाइट स्पाइसजेट SG8362, राजकोट दिल्ली फ्लाइट एयर इंडिया AI404 जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई. 

इन एयरपोर्ट पर भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

पुणे दिल्ली फ्लाइट एयर इंडिया AI850 को ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड किया गया. वहीं कोलकाता दिल्ली फ्लाइट इंडिगो 6E6183 को इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड किया गया. इसके अलावा हांगकांग दिल्ली इंटरनेशनल फ्लाइट कैथे-पैसेफिक CX 695 को चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया. तो मुंबई दिल्ली फ्लाइट एयर इंडिया AI888 की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई. 

यह भी पढ़ें: Summer Vacation: गर्मी की छुट्टियों में इस बार होमवर्क नहीं करेंगे बच्चे, मोबाइल व्रत के अलावा करेंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget