एक्सप्लोरर

Election 2024: क्या तीसरी बार खट्टर के सिर बंधेगा BJP की जीत का सेहरा, या कांग्रेस की एकजुटता देगी झटका?

2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर BJP ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी है, ऐसे में समालखा में हो रही RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक से पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Haryana Politics: हरियाणा में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई है. बीजेपी के सिर पर दो बार जीत का सेहरा बंध चुका है. ऐसे में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की 'सेना' कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. 2024 में ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में चर्चाएं जोरों पर हैं कि लोकसभा चुनावों के आसपास ही हरियाणा में विधानसभा के चुनावों का बिगुल भी बज सकता है. इसी को देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू हुई है, जिसे हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. 14 मार्च तक चलने वाली इस बैठक में चुनावी रणनीति पर खास चर्चा होने की संभावना है. इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J.P Nadda) समेत कई बड़े दिग्गज नेता आने वाले हैं. इसके साथ-साथ 34 विभिन्न संगठनों के 1400 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं. 

मुसलमानों से वोट बैंक बढ़ाने की रणनीति

आपको बताते चलें कि हरियाणा में आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 12 साल बाद हो रही है. जिसकी एक बड़ी वजह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव भी हैं. 2014 में जहां बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी. वहीं बीजेपी 2019 के विधानसभा चुनावों में बहुमत लायक सीटें भी नहीं ला पाई थी. ऐसे में उसे 'जननायक जनता पार्टी' जैसे एक नए दल का सहारा लेकर सरकार बनानी पड़ी. उस चुनाव में हरियाणा बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी चारों खाने चित होते दिखाई दिए थे. यानी उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. जबकि जननायक जनता पार्टी का यह हरियाणा में पहला चुनाव था. 2019 के चुनावों से ही हरियाणा में बीजेपी को अपनी लोकप्रियता घटती नजर आ रही है. इसीलिए आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मुस्लमानों को साधने को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है. बीजेपी किसी भी तरह अपने वोटबैंक को बढ़ाना चाहती है. 

जिला लेवल पर ठोस जमीन तैयार कर रही BJP

इस बार हरियाणा में बीजेपी 2019 से सबक लेते हुए हर जिले पर अलग रणनीति बनाने में जुटी है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में समीकरण के हिसाब से रणनीति तय हो रही है. सूत्रों का मानना है कि एक पूरी टीम इसके लिए काम करने में जुटी है. बीजेपी के साथ-साथ आरएसएस द्वारा भी ग्राउंड लेवल पर काम किया जा रहा है. ताकि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए एक ठोस जमीन तैयार हो सके. इतना ही नहीं क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के आधार पर भी काम किया जा रहा है. वहीं अनुसूचित जाति सहित उन जातियों का विश्वास हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो कांग्रेस या किसी अन्य दलों के प्रभाव में है. 

पानीपत में राहुल गांधी ने दिया था बड़ा बयान

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दूसरे चरण के दौरान राहुल गांधी ने पानीपत में ही एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था. राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. राहुल ने कहा था कि 'बीजेपी वाले पूछते हैं कि आखिर ये यात्रा क्यों कर रहे हैं. तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत का दुकान खोल रहा हूं.' इस यात्रा से जुड़े करोड़ों लोग मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं. पानीपत में राहुल गांधी की रैली के लिहाज से भी आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक यहां होना महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:

RSS Annual Meet: पानीपत के मैदान से बड़ा ऐलान, अब महिलाओं की शाखा लगाएगी RSS, ज्वाइंट सेक्रेटरी ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget