एक्सप्लोरर

Punjab News: चुनाव आयोग ने बुलाई अहम मीटिंग, मतदान टालने की मांग पर हो सकता है विचार

Punjab News: रविदास जयंति के मद्देनज़र पंजाब चुनाव को एक हफ्ता टालने की मांग हो रही है. चुनाव आयोग ने इस संबंध में एक अहम मीटिंग बुलाई है.

Punjab News: गुरु रविदास जयंति के मद्देनज़र पंजाब के सभी राजनीतिक दल चुनाव आयोग से मतदान की तारीखों को एक हफ्ता आगे बढ़ाने की अपील कर रहे हैं. चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को एक अहम मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में चुनाव आयोग पंजाब के सियासी दलों की चुनाव को आगे बढ़ाने की मांग पर विचार करेगा. चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को पंजाब में मतदान होने का एलान कर रखा है. 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्वाचन आयोग से रविदास जयंती के मद्देनजर मतदान को छह दिन के लिए टालने का अनुरोध किया है. एक चरण में प्रस्तावित मतदान को टालने के लिए इसी तरह का अनुरोध भाजपा और बसपा सहित अन्य पार्टियों ने भी किया है. आम आदमी पार्टी और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी यह मांग कर चुके हैं. 

बता दें कि लाखों श्रद्धालु रविदास जयंती मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाते हैं. राजनीतिक पार्टियों का मानना है कि श्रद्धालु इसकी वजह से मतदान नहीं कर पाएंगे. इस साल गुरु रविदास की जयंती 16 फरवरी को पड़ रही है. सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग इस मांग पर सोमवार को चर्चा करेगा. सोमवार शाम तक चुनाव आयोग अपना फैसला चुना सकता है. 

10 मार्च को आएंगे नतीजे

इससे पहले आप नेता भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव को एक हफ्ता आगे बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा, ''16 फ़रवरी को श्री गुरु रविदास जी का गुरु पर्व है. लाखों की संख्या में लोग नतमस्तक होने के लिए बनारस जाते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग अगर पंजाब के चुनाव को एक सप्ताह आगे कर दे तो लाखों लोगों की भावनाओं की क़दर होगी.''

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Election 2022: बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, अमरिंदर सिंह के साथ सीट समझौता भी होगा फाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget