एक्सप्लोरर

Ambala Accident: अंबाला में कंझावला जैसा कांड! बुजुर्ग महिला को टक्कर मारने के बाद 50 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Ambala: अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. महिला रोड क्रास कर रही थी, इस दौरान तेज रफ्तार कार महिला टक्कर मारने के बाद 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई.

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में एक कार द्वारा महिला को टक्कर मारकर करीब 50 मीटर तक घसीटकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. घटना शहर के  बलदेव नगर चौक के पास हुई, जिसमें 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. 

महिला ने पति ने दर्ज कराई शिकायत 
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला के पति जय कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी अपनी बेटी को विदा कर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस के मुताबिक, महिला कार पर गिर गई और उसके कपड़े वाहन में फंस गये. जय कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चालक कार रोकने के बजाय लक्ष्मी को वाहन से करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जब लोग जब मौके पर एकत्र होना शुरू हुए तो आरोपी वाहन छोड़कर भाग गया. उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अज्ञात चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. आरोपी की कार जब्त कर ली गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

फरीदाबाद में भी हुई ऐसी घटना
फरीदाबाद में बीते फरवरी माह में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. एक तेज रफ्तार कार ने 68 साल के एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी. जिसके बाद बुजुर्ग कार के बंपर में फंस गया था, कार उसे करीब 200 मीटर तक घिसटते हुए ले गई. बुजुर्ग जब बंपर से बाहर निकला तो चालक कार को उनके ऊपर से चढ़ाकर फरार हो गया.  

यह भी पढ़ें: Punjab Budget 2023: ईंट भट्ठों में 'कोयले' की जगह 'पराली' का होगा इस्तेमाल, 1 मई से लागू होगा नया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget