एक्सप्लोरर

Punjab News: ईडी ने अवैध रेत खनन के मामले में जब्त किए 10 करोड़ रुपये, चन्नी के रिश्तेदार से मिले इतने करोड़

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के घर से 8 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. चन्नी अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं.

Punjab News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में अवैध बालू खनन के मामले में की गई छापेमारी के दौरान दस करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के एक रिश्तेदार के ठिकाने से जब्त किए गए आठ करोड़ रुपये भी शामिल हैं. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी.

ईडी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ''छापेमारी के दौरान पंजाब में अवैध खनन और संपत्ति हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन, 21 लाख रुपये मूल्य से अधिक का सोना और 12 लाख रुपये कीमत की रोलेक्स घड़ी भी जब्त की गई है.''

ईडी सूत्रों ने छापेमारी के दौरान मनमानी के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि मंगलवार को शुरू की गई कार्रवाई उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई थी और इस दौरान न तो कोई व्यक्तिगत टिप्पणी की गई थी, न ही कोई धमकी दी गई थी.

सीएम चन्नी खारिज कर रहे हैं आरोप

सूत्रों ने बताया कि अवैध खनन मामले में पंजाब के मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट सहित अन्य शहरों में मंगलवार को दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई थी, जो बुधवार तड़के खत्म हुई. उन्होंने बताया कि यह छापेमारी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की गई थी और इस दौरान जांच एजेंसी ने बड़ी संख्या में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की छापेमारी के दौरान दस करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की गई, जिसमें भूपिंदर सिंह उर्फ हनी के ठिकाने से मिले लगभग आठ करोड़ रुपये शामिल हैं. हनी रिश्ते में मुख्यमंत्री चन्नी का भतीजा लगता है. सूत्रों ने बताया कि दो करोड़ रुपये की नकदी संदीप कुमार नाम के एक शख्स के ठिकाने से बरामद हुई है.

सूत्रों ने बताया कि ईडी कुदरतदीप सिंह नाम के एक शख्स से हनी के संबंध खंगाल रही है, जो इस जांच का केंद्र है. उन्होंने कहा कि हनी और कुदरतदीप एक कंपनी में साझेदार हैं. विपक्षी दलों ने चन्नी पर हनी के वित्तीय लेन-देन में शामिल होने के आरोप लगाए हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने खारिज किया है.

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा में पड़ी फूट, उम्मीदवारों के चयन पर पार्टी के भीतर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget