एक्सप्लोरर

Earthquake: हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भी हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake In Haryana-Punjab-Chandigarh: हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी गुरुवार को दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था.

Earthquake News: हरियाणा, पंजाब के साथ-साथ दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में गुरुवार को दोपहर तीन बजे के आस-पास भूकंप के झटके महसूस किए गए. अफगानिस्तान के हिंदुकुश में भूकंप का केंद्र था. हिंदुकुश में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 थी. फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. हल्की तीव्रता का भूकंप था. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटते महसूस किए गए. झटकों के चलते लोग सुरक्षा उपाय के रूप में घरों और इमारतों से बाहर निकल गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भारतीय समयानुसार अपराह्न दो बजकर 50 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र काबुल से 241 किलोमीटर उत्तर उत्तरपूर्व में था. भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही. वहीं पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था. छह तीव्रता का भूकंप दोपहर 2:20 बजे (स्थानीय समय) आया. इसका केंद्र हिंदूकुश क्षेत्र में 213 किलोमीटर की गहराई पर था.

पिछले साल अक्टूबर महीने में भी आया था भूकंप

इससे पहले पिछले साल तीन अक्टूबर को नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए थे. भूकंप का का केंद्र तालकोट, बझांग में दर्ज किया गया था. नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई थी, जबकि भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई.

इससे पहले बीते अगस्त महीने में भी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके झटके दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया था कि 5.8 तीव्रता का भूकंप अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 181 किमी की गहराई पर अक्षांश 36.38 डिग्री और देशांतर 70.77 डिग्री पर आया था.

ये भी पढ़ें- Punjab Politics: राजा वडिंग का इशारों-इशारो में नवजोत सिद्धू पर निशाना, बोले- ‘जो खेल बिगाड़ेंगे उन्हें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget