एक्सप्लोरर

Punjab Viral Video: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने युवक पर चलाई गोली, आरोपी पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज

Punjab News: पंजाब के डेराबस्सी के हैबतपुर गांव में एक पुलिसकर्मी ने युवक पर गोली चला दी है. गोली युवक की जांघ पर जाकर लगी है. वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि गोली आत्मरक्षा में चलाई गई है.

Punjab Viral Video: पंजाब के डेराबस्सी शहर में पुलिस ने एक युवक से हाथापाई के बीच गोली चला दी है. गोली युवक की जांघ में जाकर लगी है. घायल हितेश नेल को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से डॉ ने उसे चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. पीड़ित के भाई का कहना है कि "हमलोग हैबतपुर रोड पर खड़े थे उसी वक्त पुलिस की टीम आई और हमारे साथ गलत व्यवहार करने लगी. पुलिस मेरी पत्नी का बैग चेक करने की कोशिश कर रहे थे और मेरे भाई पर गोली चला दी."

पुलिस के मुताबिक कुछ लड़कों को पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे खड़ा देखा हमारे वहां जाने पर उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी तो आत्मरक्षा में एक पुलिस इंस्पेक्टर को गोली चलानी पड़ी. मोहाली एसएसपी विवेक सोनी ने कहा आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं डेराबस्सी थाने में आईपीसी की धारा 324, 354, 336, 509 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है.

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पीड़ित और उनकी भाभी और भाई निहत्थे थे. वीडियो में सब इंस्पेक्टर को गोली चलाते भी देखा गया है. वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस द्वारा बैग जांच के लिए मांगे जाने पर उन्होंने इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की है.

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक घायल युवक हितेश उर्फ हैप्पी की स्थिति अब ठीक है. जांच में पता चला है कि रविवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक अक्षय को बैग चेक करवाने के लिए कहा तो उसके पास खड़ी उसकी पत्नी पूजा और साली दिव्या ने इसका विरोध किया. इसी दौरान उनकी पुलिस के साथ कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह ने गोली चला दी, जो साथ में खड़े पूजा के भाई हितेश की बाई जांघ में लग गई. हालांकि पीड़ित युवक और पुलिस ने एक दूसरे के उपर आरोप लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें-

Punjab News: संगरूर में प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार पर सीएम मान का बड़ा हमला, कहा- कई अंदर गए, कुछ की तैयारी

Haryana News: हरियाणा में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना होगा आसान, खट्टर सरकार ने उठाया यह कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget