एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी का 3 मिनट का वीडियो वायरल, फिर सामने आई ये सच्चाई, पुलिस ने की ये अपील

Amritpal Singh Arrest Operation: भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस का कहना है कि किसी को इस तरह माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा.

Punjab News: वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. दरअसल, अमृतपाल के समर्थक ने एक एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई और आरोपी पर केस दर्ज कर लिया. पुलिस अब उसकी तलाश करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि किसी को इस तरह माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा.   

किसी चैनल के वीडियो को किया गया एडिट
आपको बता दें कि स्टेट साइबर सेल को फाजिल्का के एसएसपी का एक पत्र मिला था. अमर उजाला की एक खबर के अनुसार पत्र को लेकर थाना अर्निवाला में तैनात एसआई गुरनाम सिंह का कहना है कि 23 मार्च को अमृतपाल के साथी को गिरफ्तार किया गया था. इस संबंध एक मीडियाकर्मी को भी सूचना दी गई थी. इसके बाद दो मीडिया चैनलों ने इसको लेकर खबर तो सही चलाई थी, लेकिन किसी शरारती तत्व ने उस छह मिनट के वीडियो को एडिट कर उसे तीन मिनट का बनाकर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया. इस एडिट वीडियो में बताया गया कि अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि वास्तविक खबर कुछ और थी. पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है. अब तक स्टेट साइबर सेल सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तीन लोगों पर केस दर्ज कर चुका है. 

अमृतपाल के फॉलोअर्स छोड़ने लगे सोशल मीडिया
पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल के सहयोगियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई का असर अमृतपाल के फॉलो करने वाले युवाओं पर भी दिखा वो सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने लगे. कुछ दिन पहले अमृतपाल को फॉलो करने वाले कुछ युवाओं को मैसेज भेजकर उन्हें थान में पेश होने के लिए कहा गया था. हालांकि ऐसे युवाओं पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया लेकिन पुलिस की कार्रवाई की भय से वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलिट तक करने लगे.

यह भी पढ़ें: Gurdaspur News: गुरुदासपुर में किसानों ने खत्म किया 'रेल रोको' आंदोलन, पटरी पर ट्रैक्टर खड़े कर रोक दी थी ट्रेनें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget