एक्सप्लोरर

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा हत्या मामले में बड़ा खुलासा, होटल में ही था मॉडल का शव, गलत कमरे में जांच कर रही थी पुलिस

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने कहा कि दिव्या पाहुजा कथित तौर पर महीनों से सिंह को धमकी दे रही थी और जबरन वसूली करने की कोशिश कर रही थी.

Divya Pahuja Murder Case Update: गुरुग्राम (Gurugram) में गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी गुरुग्राम की युवती दिव्या पाहुजा (Divya Pahuja) का शव पुलिस को अभी तक नहीं मिल पाया है. लेकिन ये बात सामने आई है कि दिव्या पाहुजा की होटल में गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद भी उसका शव परिसर में ही था. लेकिन पुलिस टीम ने उसी मंजिल पर गलत कमरे की जांच की. दिव्या पाहुजा को मंगलवार शाम करीब 5 बजे होटल मालिक अभिजीत सिंह ने कथित तौर पर गोली मार दी थी. 

गुड़गांव पुलिस ने कहा कि दिव्या पाहुजा कथित तौर पर महीनों से सिंह को धमकी दे रही थी और जबरन वसूली करने की कोशिश कर रही थी. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे, अनूप गुप्ता, जिन्होंने सिंह से पुराने बस स्टैंड के पास होटल सिटी प्वाइंट लीज पर लिया था, उन्होंने पुलिस को होटल में एक महिला के शव के बारे में सूचित किया. इसके तुरंत बाद टीम पहुंची, लेकिन उन्होंने केवल कमरा नंबर 114 की जांच की. ये कमरा अभिजीत सिंह के नाम पर रिजर्व था.

पुलिस सुत्रों ने क्या बताया
पुलिस को वहां कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया और वे तुरंत वहां से चली गई. वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव कमरा नंबर 111 में उसी मंजिल पर पड़ा था. रात में होटल की लाइटें बंद कर दी गईं.  सूत्रों ने सीसीटीवी फुटेज पर टाइम स्टैंप का हवाला देते हुए कहा कि मंगलवार रात 10: 42 बजे अभिजीत ने कथित तौर पर सफेद चादर में लिपटे शव को बीएमडब्ल्यू कार में ले जाने के लिए अपने एक दोस्त और दो कर्मचारियों की मदद ली. पुलिस को रात 11 बजे उसके माता-पिता से दिव्या के लापता होने के बारे में एक और कॉल मिली.

पुलिस ने की सीसीटीवी फुटेज की जांच की
इसके बाद पुलिस दोबारा होटल गई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दिख रहा है कि एक शव को पहली मंजिल की सीढ़ी से खींचकर बीएमडब्ल्यू में भरा जा रहा है. डीसीपी (अपराध) विजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को कहा, कार सिंह के दोस्त अजय मेहता के नाम पर पंजीकृत है. अभिजीत ने पाहुजा को होटल के कमरे में गोली मारी थी. शव को होटल से बाहर लाने में दो होटल कर्मचारियों  हेमराज (28) और ओमप्रकाश (23) ने उनकी मदद की. उसके बलराज और एक अन्य व्यक्ति शव को कार में पंजाब की ओर ले गए.

उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां की जाएंगी और पूछताछ से विस्तृत जानकारी सामने आएगी. बता दें हेमराज और ओमप्रकाश को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब में AAP-कांग्रेस के गठबंधन की क्या है स्थिति? इंडी अलायंस पर हरसिमरत कौर ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget