एक्सप्लोरर

दिव्या पाहुजा मर्डर के तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी, इनाम भी घोषित

Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम में दिव्या पाहुजा मर्डर केस में आरोपी बलराज गिल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. पुलिस को संदेह है कि बलराज विदेश भाग सकता है

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की महिला मित्र रही दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव का कुछ पता नहीं चल पाने को लेकर गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच पुलिस ने दिव्या की हत्या केस में तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किए हैं. साथ ही इन संदिग्धों व दिव्या के शव की जानकारी देने के लिए 50 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया है.

पुलिस को मिली थी हत्या की सूचना

आपको बता दें कि तीन जनवरी 2024 को थाना सेक्टर-14 में बस अड्डे के निकट सिटी प्वायंट होटल में एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पता चला कि होटल में दिव्या निवासी बलदेव नगर गुरुग्राम (27) की हत्या कर बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए कहीं बाहर ले जाया गया है. मृतिका की बहन की शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में केस दर्ज किया गया. गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस केस में हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिजीत सहित हेमराज, ओमप्रकाश व मेघा नामक युवती को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस ने लुकआउट नोटिस किया जारी

पुलिस टीम द्वारा जांच में सामने अया है कि इस हत्याकांड में दिव्या पाहुजा की हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में बलराज सिंह गिल निवासी सेक्टर-5 पंचकूला व रवि बंगा निवासी गुरुद्वारा रोड मॉडल टाउन हिसार भी शामिल रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की 6 टीमों द्वारा हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की कई टीमें

गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमें लगाई गई हैं. गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों वांछितों के बारे में सूचना देने वाले को हरियाणा पुलिस की तरफ से 50-50 हजार रुपयों का ईनाम देने की घोषणा की गई है. सूचना देने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखी जाएगी. इन दोनों वांछित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं. वे गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भी भाग सकते हैं. इसलिए गुरुग्राम पुलिस दोनों वांछितों के लुक आउट सर्कुलर करवाया गया है, ताकि दोनों आरोपी देश छोडक़र विदेश ना भाग सके. दिव्या पाहुजा का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है, इसलिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा मृतिका के शव के बारे में सूचना देने वाले को भी 50 हजार रुपयों का ईनाम देने की घोषणा की है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस भर्ती के नियमों में तीसरी बार बदलाव, जानें अब क्या हुआ चेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget