एक्सप्लोरर

Ram Rahim: अब 50 नहीं 60 दिन जेल से बाहर रहेगा गुरमीत राम रहीम, सरकार की स्पेशल छूट का मिलेगा फायदा

Dera Sachcha Sauda: राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिली थी. लेकिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार की तरफ से कैदियों को विशेष छूट दी गई है. जिससे डेरा प्रमुख की पैरोल में 10 दिन का समय औऱ बढ़ गया है.

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल पर हरियाणा की रोहतक जिले की सोनारिया जेल से बाहर आया था. चार सालों में राम रहीम को ये नौवीं बार पैरोल मिली है. लेकिन अब राम रहीम 50 नहीं बल्कि 60 दिन तक जेल से बाहर रहने वाला है. जिसकी वजह है हरियाणा सरकार की तरफ से दी गई विशेष छूट. दरअसल, हरियाणा सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में सजा भुगत रहे कैदियों को विशेष छूट देने का फैसला लिया है.

हरियाणा सरकार की तरफ से फैसला लिया गया है कि जिन दोषियों को 10 साल या उससे अधिक की आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, उन्हें 60 दिन की छूट दी जाएगी. यानि हरियाणा सरकार के इस फैसले का लाभ राम रहीम को भी मिलेगा. राम रहीम 50 दिन की पैरोल पर बाहर आया है उसे अब जेल से बाहर रहने का 10 दिन का और समय मिल जाएगा. आपको बता दें कि राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा मिल चुकी है. वो 2017 से सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. हरियाणा सरकार की तरफ से 5 साल से अधिक और 10 साल से कम सजा वाले कैदी को 45 दिन की छूट दी गई है. इसके अलावा 5 साल से कम सजा वाले आरोपियों को 30 दिन की छूट दी गई है.

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल

डेरा प्रमुख राम रहीम को साल 2024 में पहली बार पैरोल मिली है. वहीं इससे पहले आठ बार पैरोल मिल चुकी है. 24 अक्टूबर 2020 को राम रहीम को पहली बार पैरोल मिली थी. इसके बाद 21 मई 2021 को दूसरी बार, 7 फरवरी 2022 को तीसरी बार, जून 2022 में चौथी बार, अक्टूबर 2022 में पांचवी बार, 21 जनवरी 2023 को छठी बार, 20 जुलाई 2023 को सातवीं बार, नवंबर 2023 में राम रहीम को आठवीं बार पैरोल मिली थी. आपको बता दें कि फिलहाल राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम में पैरोल काट रहा है. डेरा सच्चा सौदा के सिरसा आश्रम में जाने पर रोक लगाई गई है.

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024 Celebration Live: दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर दिखेगी अलग-अलग राज्यों की झांकी, राजस्थान के CM ने फहराया झंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget