एक्सप्लोरर

Gurmeet Ram Rahim Singh: जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह का पहला वीडियो आया सामने, जानें- क्या कहा?

Gurmeet Ram Rahim Singh News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिली है. 21 दिनों तक उसे यूपी बरनावा गांव स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही रहना होगा.

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को मंगलवार को फिर एक फरलो मिली है. इस बार राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है. मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम हरियाणा के रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश (UP) के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ. इसके बाद यूपी के बरनावा आश्रम में राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी पहुंची. 21 दिन के फरलो पर आने के बाद राम रहीम का पहला वीडियो सामने आया है. इसमें वो अपने समर्थकों से यूपी के बरनावा आश्रम न आने की अपील कर रहा है.

राम रहीम ने अपने वीडियो में एमएसजी भंडारे की संगतों की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही राम रहीम ने अपने डेरा समर्थकों से उत्तर प्रदेश नहीं आने की अपील की. राम रहीम ने कहा कि जहां भी आपको जिम्मेदार सज्जन कहें, उसी के अनुसार आपको रहना है. उसी के अनुसार ही आपको चलना है. उसने कहा कि इससे पहले भी आपने सभी बातों पर अमल किया है. इस बार भी पूरा यकीन है कि उनकी बातों पर अमल करेंगे.

राम रहीम को यूपी में रहने की मिली है अनुमति

डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 दिन के फरलो के दौरान यूपी के बरनावा गांव स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही रहना होगा. वहीं मंगलवार को यूपी और हरियाणा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5-6 गाड़ियों के काफिले के साथ राम रहीम को बरनावा लाया गया था. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. राम रहीम इससे पहले 7 बार जेल से बाहर आ चुका है. वहीं राम रहीम की फरलो की सूचना पर बरनावा में उसके अनुयायियों का भी पहुंचना शुरू हो गया है. इसको लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के खास इतजाम किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: Stubble Burning: पराली जलाने को लेकर SC की टिप्पणी का हरियाणा BJP अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, बोले- 'CM खुद भी किसानों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget