एक्सप्लोरर

Chandigarh: मेयर की जीत के बाद चंडीगढ़ में AAP को एक और राहत, BJP में गईं दो पार्षदों ने दिया बड़ा झटका

Chandigarh Politics: चंडीगढ़ में बेहद नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं. कुछ दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइन करने वाले कुछ महिला पार्षदों ने दोबारा आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव (Mayor Elections) में बहुत ही नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला था. चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब इनमें से दो ने आम आदमी पार्टी में वापसी कर ली है. वापसी करने वाली दो महिला पार्षद हैं जिनके नाम पूनम देवी (Poonam Devi) और नेहा मुसावत (Neha Musawat) है. इन्होंने 18 फरवरी को ही बीजेपी ज्वाइन की थी. 

नेहा और पूनम देवी ने 18 फरवरी को बीजेपी ज्वाइन की थी. उनके साथ गुरुचरण काला ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था. उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तवड़े की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई थी. लेकिन एक महीने का भी वक्त नहीं हुआ और इनमें से दो ने 'घर वापसी' कर ली. नेहा मुसावत ने बीजेपी ज्वाइन करते वक्त आप पर गंभीर आरोप लगाए थे.

पार्षदों ने आप छोड़ने पर लगाए थे ये आरोप
नेहा मुसावत ने कहा था कि ''आप ने मुझसे दावा किया था कि वह मुझे मेयर का प्रत्याशी बनाएगी क्योंकि मैं सबसे ज्यादा शिक्षित उम्मीदवार मानी गई थी.'' नेहा इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करती हुई भी नजर आई थीं. वहीं, पूनम देवी ने आप को फर्जी पार्टी करार देते हुए कहा था कि वह पीएम मोदी के काम से प्रेरित होकर बीजेपी में आई हैं. बीजेपी ने वादा किया था कि पार्टी उनका सम्मान करेगी. हालांकि 20-21 दिनों के भीतर ही ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने बीजेपी से मुंह मोड़ लिया. 

पार्षदों के पार्टी बदलने से बीजेपी को हुआ था फायदा
ये दोनों तब बीजेपी में शामिल हुई थीं जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से मेयर चुनाव को लेकर फैसला आना बाकी था. तीनों के जाने के बाद आप और कांग्रेस के संयुक्त पार्षदों की संख्या घटकर 17 हो गई थी. हालांकि वापसी से संख्या बढ़कर 19 हो गई है. पार्षदों के आप छोड़ने का फायदा बीजेपी को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में मिला था.

ये भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी, ये है भगवंत मान सरकार का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget