एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी, ये है भगवंत मान सरकार का लक्ष्य

Punjab New Excise Policy: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है.

Punjab New Excise Policy News: पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी. इसका मकसद शराब की बिक्री से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाना है.

इस संबंध में यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया. राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है.

उन्होंने कहा, ''पहली बार इससे 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी." चीमा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान शराब की बिक्री से राजस्व महज 6,151 करोड़ रुपये था. मंत्री ने कहा कि नई आबकारी नीति में ड्रा के जरिए शराब की दुकानों के आवंटन की बात कही गई है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शनिवार (9 फरवरी) को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. इस बैठक में मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी देते हुए, शराब बिक्री के जरिये 10 हजार 350 करोड़ रुपये की सालाना राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है. 

दो नए पॉक्सो कोर्ट को मिली मंजूरी
ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक, पंजाब सराकर लेबर कार्टेज और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी 2023-24 को जुलाई 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है. जुलाई के बाद इसको लेकर नई नीति लाकर इसमें अनुमोदन किया जाएगा. पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इस बैठक में संगरुर और तरनतारन में पॉक्सो मामलों के जल्द निपटारे के लिए दो स्पेशल कोर्ट को स्थापित करने को भी मंजूरी दी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश की लोअर कोर्ट में पदस्थ 3842 कर्मचारियों को नियमित कर दिया है. 

1300 पदों पर डॉक्टरों की होगी भर्ती
दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी. वित्तमंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 1300 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी. इन डॉक्टरों को मोहल्ला क्लीनिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: क्या हरियाणा की सीटों पर BJP और JJP में होगा गठबंधन? दुष्यंत चौटाला ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget