एक्सप्लोरर

Punjab Election: कांग्रेस की आंतरिक कलह और ज्यादा बढ़ी, दो उम्मीदवारों ने लगाए पार्टी का साथ नहीं मिलने के आरोप

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी पर मुक्तसर जिले के दो उम्मीदवारों ने पार्टी से कोई साथ नहीं मिलने के आरोप लगाए हैं. इनका कहना है कि सीनियर नेताओं ने कोई साथ नहीं दिया.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अभी 8 दिन का वक्त बाकी है. लेकिन राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस (Congress) को अपने नेताओं की आंतरिक कलह का सामना करना पड़ रहा है. मुक्तसर (Muktsar) जिले से कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इन उम्मीदवारों ने कांग्रेस पार्टी पर चुनाव के दौरान अकेले छोड़ देने का आरोप लगाया है. 

मुक्तसर से कांग्रेस के उम्मीदवारों का कहना है पार्टी का कोई भी दिग्गज नेता या स्टार कैंपेनर उनके लिए प्रचार करने नहीं आया. अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने पार्टी पर अकेले छोड़ देने का आरोप लगाया है. इस उम्मीदवार ने कहा, ''मुझे सपोर्ट के तौर पर पार्टी से 1500 झंडे मिले. इसके अलावा मुझे पार्टी से किसी भी तरह का समर्थन नहीं मिला.''

पार्टी के एक और उम्मीदवार ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का दावा किया. कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, ''हमने चुनाव को निर्दलीय उम्मीदवार की तरह लड़ा है. हमें पार्टी से कोई साथ नहीं मिला. दूसरे दलों के उम्मीदवारों को अपने सीनियर नेताओं का पूरा सहयोग मिला है. कैंपेन के दौरान हमें कोई साथ नहीं मिला.''

कांग्रेस के लिए नहीं है अच्छी खबर

मुक्तसर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर से 2017 के विधानसभा चुनाव में चार में से दो सीटों पर जीत दर्ज की गई थी. लेकिन कांग्रेस पार्टी को अब नेताओं की आंतरिक कलह की वजह मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस ने इस जिले की दो सीटों पर आप से आए दो विधायकों रुपिंदर कौर और जगपाल सिंह को टिकट दिया. 

कांग्रेस पार्टी को हालांकि पूरे प्रचार अभियान के दौरान नेताओं के आपसी झगड़े से जूझना पड़ा. प्रचार अभियान के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कई मौकों पर पार्टी के फैसलों को लेकर सवाल खड़े किए. हालांकि नतीजे आने से पहले नेताओं के इस तरह के दावे कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं.

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी को नतीजे से पहले सता रहा है इस बात का डर, बनाया जा रहा खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget