एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के बजट पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया, मनीष तिवारी बोले- 'ये बिहार का बजट है या फिर...'

Budget 2025: बजट में बिहार के लिए कई ऐलान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बाकी मुल्क का विकास दांव पर लगा दिया है.

Manish Tewari On Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी) को 2025-26 का बजट पेश किया. इसमें बिहार के लिए कई ऐलान किए गए हैं. अन्य बड़े राज्यों का बजट में जिक्र नहीं होने पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

चंडीगढ़ से सांसद तिवारी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि ये बिहार सरकार का बजट है या भारत सरकार का बजट है. सिर्फ एक प्रदेश का नाम वित्त मंत्री ने लिया है. आपने बिहार के अलावा किसी और प्रदेश का नाम सुना?

'ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि...'

उन्होंने कहा, ''देश के बजट की बात जब करते हैं तो पूरे देश की बात होनी चाहिए. ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जिन बैसाखी से सरकार चल रही है, उसी पर ध्यान दिया गया. बाकी मुल्क का विकास दांव पर लगा दिया है.''

बिहार के लिए बजट में कई ऐलान किए गए हैं. इनमें मखाना बोर्ड की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता, नए एयपोर्ट और आईआईटी पटना की क्षमता बढ़ाने के लिए समर्थन शामिल है.

मनीष तिवारी ने कहा, ''टैक्स प्रपोजल पर और अध्यन की जरूरत है. कुछ घोषणाएं वित्त मंत्री ने की है, देखते हैं इसका क्या असर आम लोगों पर पड़ता है.'' 

मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. वित्त मंत्री ने कहा कि कर छूट से मध्यम वर्ग के लोगों के पास खपत के लिए अधिक पैसे बचेंगे.

वित्त मंत्री ने इसके साथ अलग-अलग कर स्लैब में भी बदलाव का प्रस्ताव किया. इसके तहत, अब चार लाख रुपये सालाना आय पर कोई कर नहीं लगेगा. चार से आठ लाख रुपये पर पांच प्रतिशत, आठ से 12 लाख रुपये पर 10 प्रतिशत, 12 लाख से 16 लाख रुपये पर 15 प्रतिशत, 16 से 20 लाख रुपये पर 20 प्रतिशत, 20 लाख रुपये से 24 लाख रुपये पर 25 प्रतिशत और 24 लाख रुपये से ऊपर की सालाना आय पर 30 प्रतिशत कर लगेगा. 

Purvanchal Neta: दिल्ली के पूर्वांचली नेताओं में मधुबनी का दबदबा, जानें- इस बार किसका बिगाड़ेंगे सियासी खेल? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget