एक्सप्लोरर

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई गिरावट पर कुमारी सैलजा ने BJP को घेरा, कहा- ‘विकास मॉडल...’

Kumari Selja News:अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट को लेकर हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरा है.

Haryana News: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में तेज गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को रुपये में 20 पैसे की गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया निचले स्तर पर आ गया है, जिसको लेकर कांग्रेस अब बीजेपी को घेरने में लगी है. इसी कड़ी में हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी का विकास मॉडल लगातार औंधे मुंह गिरता जा रहा है, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.64 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है.

कुमारी सैलजा ने आगे लिखा कि बेरोजगारी एवं महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, इसके बावजूद अगर बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे में लगी रही तो देश की आर्थिक स्थिति और भी बुरी हो जाएगी. 

रणदीप सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश का रुपया और मोदी सरकार की साख दोनों ही लगातार गिर रहे हैं. बता दें कि गुरुवार को 20 पैसे के गिरावट के बाद भारतीय रुपया 83.64 के सबसे नीचे पायदान पर पहुंच गया है. इससे पहले अप्रैल 2024 में भारतीय रुपया 83.57 रुपये प्रति डॉलर के पायदान पर पहुंचा था.

नीट परीक्षा को लेकर भी कुमारी सैलजा की आई प्रतिक्रिया
नीट परीक्षा को लेकर भी कुमारी सैलजा ने बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नीट पेपर लीक के इस कबूलनामे के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि इस परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली हुई है. यह बीजेपी सरकार की विफलता को दर्शाता है कि वह हमारे शिक्षा तंत्र की गरिमा को बनाए रखने में असमर्थ रही है.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार को इस परीक्षा को तुरंत रद्द करके इसे नए सिरे से आयोजित करवाना चाहिए. बीजेपी सरकार की नाकामी के कारण आज हमारे देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में है. जब तक ऐसे भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक हमारे देश के शिक्षा तंत्र की साख पर प्रश्नचिन्ह लगा रहेगा. इस धांधली में संलिप्त लोगों पर कड़ी से कड़ी कारवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में कितने दिनों बाद मिली लू से राहत, कब होगी बारिश? मौसम-मानसून का आया ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget