एक्सप्लोरर

Sukhpal Singh Khaira: पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खेहरा को मिली जमानत, नाभा जेल में हैं बंद

Sukhpal Singh Khaira News: पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को बड़ी राहत मिली है. कपूरथला कोर्ट ने सोमवार को आपराधिक धमकी मामले में सुखपाल सिंह खैरा को जमानत दे दी है.

Punjab: पंजाब में कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को सोमवार को कपूरथला कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने आपराधिक धमकी मामले में कांग्रेस विधायक को जमानत दी. सुखपाल सिंह खेहरा के वकील कंवलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को जमानत मिल गई है. उन्हें आज ही जेल से रिहा करने की कोशिश की जाएगी. वह नाभा जेल में बंद हैं.

पंजाब कांग्रेस के फायरब्रांड विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को पिछले साल ड्रग्स मामले में उनके चंडीगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था. साल 2015 के ड्रग तस्करी मामले में खेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले मार्च 2021 में भी ईडी ने ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी पासपोर्ट रैकेट मामले में चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में खेहरा से जुड़े आठ स्थानों पर तलाशी ली थी.

कौन हैं सुखपाल सिंह खेहरा?

सुखपाल सिंह खेहरा पंजाब की भुलत्थ सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. उनका जन्म जनवरी, 1965 में हुआ था और उनके पिता सुखजिंदर सिंह खेहरा अकाली दल के दिग्गज नेता थे. खेहरा ने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पढ़ाई की और डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से 12वीं की शिक्षा प्राप्त की. सुखपाल सिंह खेहरा दो बार कांग्रेस और एक बार आप के टिकट पर विधायक बन चुके हैं. सुखपाल सिंह खेहरा भारतीय किसान कांग्रेस के भी अध्यक्ष हैं. सुखपाल सिंह खेहरा के पिता पंजाब के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं.

साल 2014 में सुखपाल सिंह खेहरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया थ और और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. साल 2017 में उन्होंने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए. उस दौरान, पंजाब की सत्ता में कांग्रेस काबिज थी और खेहरा विपक्ष के नेता थे. हालांकि, 2018 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आप से निंलबित कर दिया गया और एक बार फिर उनकी कांग्रेस में वापसी हो गई.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस का बड़ा एलान, इस चुनाव में AAP के साथ लड़ेगी, उम्मीदवारों का भी हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget