एक्सप्लोरर

कांग्रेस का बड़ा एलान, इस चुनाव में AAP के साथ लड़ेगी, उम्मीदवारों का भी हुआ फैसला

Chandigarh Mayoral Election: इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला किया है. दोनों ही पार्टियों के बीच चंडीगढ़ मेयर चुनाव साथ में लड़ने की सहमति बनी है.

Chandigarh: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस ने चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने बताया है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में चंडीगढ़ मेयर चुनाव साथ में लड़ने की सहमति बनी है. उन्होंने बताया कि ये फैसला हुआ है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी.

पवन बंसल ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर जो इंडिया गठबंधन जो बना है, उसमें कांग्रेस और आप दोनों शामिल हैं. दोनों ही दलों के शीर्ष नेताओं के बीच मीटिंग हुई है. आम सहमति बनी हुई है कि सभी को एक होकर लोकतंत्र को मजबूत करना है. उसी को लेकर फैसला हुआ है कि मेयर का पोस्ट आप पार्टी लड़ेगी, वहीं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस लडे़गी. अच्छे बहुमत से हमारे उम्मीदवार जीतेंगे."

18 जनवरी को है चंडीगढ़ मेयर चुनाव

बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले बीजेपी के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला शनिवार को आप में शामिल हुए थे. काला के शामिल होने के बाद चंडीगढ़ नगर निगम में आप पार्षदों की संख्या अब 13 हो गई है. बीजेपी के अब 14 पार्षद हैं, पार्टी के पास पदेन सदस्य स्थानीय सांसद भी हैं, जिन्हें इन चुनाव में वोट करने का अधिकार है. चंडीगढ़ के 35 सदस्यीय निगम में कांग्रेस के सात जबकि अकाली दल के एक पार्षद हैं. वहीं कुछ दिनों पहले आप के पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू बीजेपी में शामिल हो गए थे, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका था. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव 18 जनवरी को होगा.

ये भी पढ़ें- Punjab Politics: अकाली दल निकालेगी 'पंजाब बचाओ यात्रा', सुखबीर बादल ने की AAP-कांग्रेस गठबंधन को लेकर ये अपील

मो. हसनैन आलम साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इस समय ABP News में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं. अपने करियर की शुरुआत TV100 से की थी. इसके बाद NYOOOZ में न्यूज़ प्रोड्यूसर के पद पर काम किया. इन्हें राजनीति और स्पोर्ट्स पर लिखना पसंद है. हसनैन मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget