एक्सप्लोरर

Punjab Politics: कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर से मांगा हेलीकॉप्टर का किराया, कहा- ‘अगर इस्तेमाल किया है तो...'

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हेलीकॉप्टर का किराया ना देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वो न दें तो बीजेपी को बकाया राशि देनी चाहिए.

Punjab News: राजनीति में समय और परिस्थितियां किस कदर बदलती रहती हैं इसका अंदाजा भी शायद नहीं लगाया जा सकता. कुछ ऐसा ही पंजाब की राजनीति में देखने को मिला है. कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) पर कांग्रेस के ही नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) ने बड़े आरोप लगाए हैं. बाजवा ने ट्वीट कर लिखा है कि कैप्टन अमरिंदर ने एक चॉपर टैक्सी हायरिंग कंपनी के करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये नहीं दिए है. 

कैप्टन ने नहीं चुकाया चॉपर का किराया

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाई थी. पंजाब की 13 में से 8 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई थी. उस समय उन्होंने एक निजी कंपनी से चॉपर किराये पर लिया था जिससे चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में गए थे. जिसको लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि चॉपर का किराया 2.1 करोड़ रुपये हो गया था, लेकिन मूल राशि नहीं चुकाने के कारण यह बढ़कर 3.5 करोड़ हो गया है. बाजवा ने कहा कि अगर कैप्टन ने राशि भुगतान नहीं की तो वो बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में अपील करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन भुगतान नहीं कर रहे तो बीजेपी को यह बकाया राशि देनी चाहिए.

4 साल से किराए के लिए कर रहे इंतजार

कांग्रेस नेता बाजवा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैप्टन ने अपने दोस्त लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल राज की मदद से हेलीकॉप्टर टैक्सी हायरिंग कंपनी से चॉपर किराए पर लिया और इसका किराया नहीं दिया. लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल राज को चॉपर का किराया लेने के लिए 4 साल से इंतजार करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले सीएम मान पर कांग्रेस ने सरकारी हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग करने का  आरोप लगाया था. अब किराए को लेकर कैप्टन को घेरा जा रहा है. बाजवा ने कहा कि अगर कैप्टन ने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया है तो उन्हें किराया देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे सीएम मान, पहली मैरिज एनिवर्सरी पर लिखा ये संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget