एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस को मान पर भरोसा नहीं, मूसेवाला मर्डर केस में राज्यपाल से NIA या CBI जांच की मांग

Chandigarh News: पंजाब कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच कराने की मांग की है.

Chandigarh News:  पंजाब कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर पार्टी नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या की केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण NIA या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो CBI से जांच कराने की मांग की है.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने किया. अन्य सदस्यों में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, राजकुमार चब्बेवाल, सुखजिंदर सिंह रंधावा और बलबीर सिंह सिद्धू आदि शामिल थे.

प्रतिनिधिमंडल ने मूसेवाला की हत्या की जांच CBI या NIA में से किसी से कराने की मांग करते हुए कहा कि किसी को भी राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी AAP की सरकार राज्य के लिए विनाशकारी साबित हुई है.

उन्होंने कहा कि पुलिस को अभी भी कोई सुराग नहीं मिला है और यह हत्या कोई सामान्य घटना नहीं थी. यह एक सोची-समझी साजिश थी जिसमें हमलावरों को कानून का खौफ तक नहीं था. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से कहा कि मुख्यमंत्री मान राज्य के लिए एक पूर्ण आपदा साबित हुए हैं.

इस बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मान राज्य के गृहमंत्री के रूप में बुरी तरह से विफल हुए हैं और उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पंजाब के लोगों को बुनियादी सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए पद से तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए.
 
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने एक बयान में कहा ऐसा लगता है कि पंजाब में जंगलराज लौट आया है. कोई भी सुरक्षित नहीं है. बादल ने कहा पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसकी सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि हमारे पास एक दुश्मन पड़ोसी है जो इस स्थिति का फायदा उठाकर राज्य को और भी अस्थिर कर सकता है.

यह भी पढ़ें-

IMD Rain Alert: जानें- दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और कश्मीर में कब होगी भारी बारिश और बर्फबारी

Chandigarh Power Outage: चंडीगढ़ में बीत 36 घंटे से बिजली गुल, हॉस्पिटल और पानी की सप्लाई प्रभावित, इसलिए हो रही है हड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget