एक्सप्लोरर

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान से पलट गए चरणजीत चन्नी! बोले- 'अब नहीं मांग रहा सबूत'

Charanjit Singh Channi News: चरणजीत चन्नी ने पहले 2016 सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना बयान बदल दिया. उन्होंने कहा कि स्ट्राइक की बात ही नहीं है, मैं सबूत नहीं मांग रहा.

Charanjit Singh Channi on Surgical Strike: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश का हर नागरिक यह चाहता है कि भारत जल्द पाकिस्तान से बदला ले. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी भारत सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है. हालांकि, इस बीच कांग्रेस के ही नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर 2016 सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए और बाद में पलटते दिखे.

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए मोदी सरकार से 2016 सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग लिए थे. हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया.

एक दिन के अंदर बयान में बदलाव?
दरअसल, बीते शुक्रवार (2 मई) को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बयान में कहा था, "हमारे देश में कोई बम गिरे तो हमें पता नहीं चलेगा? मैं तो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हमेशा मांगता रहा हूं." हालांकि, अब मीडिया को दिए बयान में वह कह रहे हैं, "सर्जिकल स्ट्राइक की बात है ही नहीं. न उसके सबूत मांगे जाते हैं और न मैं अब मांग रहा हूं."

'मोदी सरकार के साथ है कांग्रेस'- चरणजीत चन्नी
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर कहना चाहता हूं कि कांग्रेस हर तरीके से चट्टान की तरह सरकार के साथ खड़ी है. सरकार उनका हवा-पानी बंद करे या जो भी एक्शन ले, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है. सरकार का जो भी एक्शन होगा, हम उसका समर्थन करेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "हम उनके (आतंकवादियों के) खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन चाहते हैं और जो लोग वहां मारे गए हैं, उनके परिवार को इंसाफ चाहिए. यह हमारी मांग है और उसे पूरा होना चाहिए. आज सरकार से अपेक्षा है कि ये हो. सर्जिकल स्ट्राइक की बात है ही नहीं. न उसके सबूत मांगे जाते हैं और न मैं अब मांग रहा हूं. मैं बस यह कह रहा हूं कि इस बात को इधर-उधर घुमाने की कोशिश मत करो. बात उन निर्दोष सैलानियों की है जिनको धर्म पूछ कर मारा गया, उनको आज इंसाफ चाहिए. हम सरकार के साथ हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
LPU हिंसा मामले में BNS की कई धाराओं में 3 FIR दर्ज, 8 सदस्यीय SIT भी गठित
LPU हिंसा मामले में BNS की कई धाराओं में 3 FIR दर्ज, 8 सदस्यीय SIT भी गठित
गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
धीरेंद्र शास्त्री की इस्लाम पर टिप्पणी, शाही इमाम नाराज, बोले- 'माफी मांगें वरना...'
धीरेंद्र शास्त्री की इस्लाम पर टिप्पणी, शाही इमाम नाराज, बोले- 'माफी मांगें वरना...'

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget