एक्सप्लोरर

Haryana Politics: कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा से बुधवार को इस्तीफा दे दिया. उन्हें बीते महीने ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

Kuldeep Bishnoi News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को विधायकी से इस्तीफा दे दिया. वह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. बिश्नोई, हरियाणा की आदमपुर सीट से विधानसभा के सदस्य थे. बिश्नोई ने बीते दिनों बीजेपी नेताओं से मुलाकात की और बाद में उनकी प्रशंसा की थी. कुलदीप बिश्नोई को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया था. उसके बाद से ही बीजेपी से उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं.

चार बार के विधायक और दो बार के सांसद बिश्नोई हरियाणा में कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए उनकी उपेक्षा किए जाने के बाद से ही नाराज चल रहे थे. कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाने वाले उदय भान को हरियाणा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया था.

स्पीकर को सौंपा इस्तीफा
कुलदीप बिश्नोई ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा. सूत्रों का दावा है कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज़ चल रहे  बिश्नोई  ने  राज्यसभा चुनाव में हरियाणा से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को वोट न देकर BJP का समर्थन किया था.

इससे पहले कुलदीप बिश्नोई ने भी मंगलवार को संकेत दिए कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने ट्वीट किया, चार अगस्त 2022, सुबह 10 बजकर 10 मिनट. इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, नई शुरुआत करने से मत डरिए. इस बार कुछ बेहतर करने का मौका है. हाल के हफ्तों में, बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें की थीं.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ रहे हैं. पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे.

Gurugram NEWS: गुरुग्राम के सेक्टर-77 में हुआ दर्दनाक हादसा, 17वीं मंजिल से गिरकर चार मजदूरों की मौत

PSSSB Clerk Counselling 2022: पंजाब क्लर्क पदों का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget