एक्सप्लोरर
सीएम मान के पास पहुंचे तीन लिफाफे, अब सख्ती से ड्रग्स के सौदागरों पर होगी कार्रवाई
सीएम मान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पंजाब में कई सालों से बंद पड़े तीन लिफाफे उनके पास पहुंचे है, अब सख्ती से कानून के अनुसार इनपर कार्रवाई की जाएगी.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो साभार- Bhagwant Mann Twitter)
Punjab News: पंजाब लंबे समय से ड्रग्स की समस्या से जूझ रहा है. ड्रग्स की वजह से पंजाब की सरकारों पर लगातार सवाल उठते रहे है. ड्रग्स को लेकर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सख्त नजर आ रहे है. सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा है कि माननीय हाई कोर्ट द्वारा खोले गए तीन लिफाफे, जो पंजाब में कई सालों से बंद पड़े हैं, मेरे पास पहुंच गए हैं. सख्ती से कानून के अनुसार इनपर कार्रवाई की जाएगी.
पंजाब में drugs के मामले से संबंधित कई साल से बंद पड़े माननीय हाईकोर्ट द्वारा खोले गए तीन लिफ़ाफ़े सरकार के पास पहुँच गए हैं..पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 4, 2023
और पढ़ें

















