एक्सप्लोरर

Punjab: कल भगवंत मान शुरू करेंगे 'सीएम दी योगशाला' का दूसरा फेज, इन जिलों में होगा आगाज

CM Di Yogshala: पंजाब के शहरों में लोगों को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त में योग सिखाया जा रहा है. अब इस अभियान का लाभ राज्य के कुछ अन्य जिलों को भी जल्द मिलने वाला है.

Punjab News: पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अप्रैल में 'सीएम दी योगशाला' (CM Di Yogshala) अभियान की शुरुआत की थी. इसके तहत शहरवासियों को योग  और ध्यान की सुविधाएं दी जा रही हैं. अब सीएम मान मंगलवार (20 जून) को इसका दूसरे फेज की शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम में सीएम के साथ कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में 12000 से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है.

पहले फेज में लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा और अमृतसर में अभियान चलाया गया था. अब फेज टू में योग अभियान मोहाली, जालंधर, बठिंडा, होशियारपुर और संगरूर में चलाया जाएगा. अब तक इस अभियान से जुड़कर हजारों लोग इसका फायदा ले चुके हैं. सीएम मान अभियान का दूसरा फेज तब शुरू कर रहे हैं जब 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है. ऐसे में योग दिवस से एक दिन पहले योग सीखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. 

क्या पंजाब सरकार का यह अभियान?
पंजाब के पटियाला में अप्रैल महीने में सीएम दी योगशाला की शुरुआत हुई थी. इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे. उन्होंने इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया था. इस अभियान के तहत अगर किसी जगह 25 लोग समूह में जुटेंगे तो पंजाब सरकार मुफ्त में उनके लिए योग प्रशिक्षक भेजेगी और उन्हें योग के गुर सिखाए जाएंगे. इसके लिए पंजाब सरकार ने फोन नंबर जारी किया था. योग की पाठशाला का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को इस पर मिस्ड कॉल करना होगा. इसके बाद अपना पता और फोन नंबर देना होगा. जानकारी देने के बाद सरकार की ओऱ से योग टीचर भेजे जाएंगे. बता दें कि दिल्ली में भी ऐसा अभियान शुरू किया गया था. जबकि सत्तारूढ़ पार्टी आप ने दिल्ली के एलजी पर इस कार्यक्रम को बंद कराने के आरोप लगाए थे. 

ये भी पढ़ें- Punjab: पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, केंद्र के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है भगवंत मान सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget