एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, केंद्र के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है भगवंत मान सरकार

Punjab: पंजाब विधानसभा दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाले इस सत्र में हंगामा होना तय माना जा रहा है. वहीं आप सरकार मंगलवार को केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव भी ला सकती है.

Punjab Assembly Session: पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाले इस सत्र में हंगामा होना तय माना जा रहा है, लेकिन 92 सदस्यों वाली आम आदमी पार्टी (AAP) वाली सरकार के सामने विपक्ष बेदम नजर आ रहा है. वहीं पंजाब सरकार दरबार साहिब से गुरबाणी का प्रसारण निशुल्क किए जाने को लेकर गुरुद्वारा एक्ट 1925 में संशोधन करेगी. गुरुद्वारा एक्ट में एक धारा और जोड़ी जाएगा.  

इसका प्रस्ताव सोमवार को होने वाली कैबिनेट की  बैठक में पास होने के बाद इसे मंगलवार को इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ट्वीट करते हुआ कहा "हर घर में गुरुबाणी पहुंचाने के  लिए सरकार ये बड़ा कदम उठाने जा रही है." वहीं सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति’ (Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee) ने इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. समिति ने कहा है कि धार्मिक मामलों में सरकार  हस्तक्षेप न करे.

पंजाब में छिड़ सकता है नया विवाद.
बता दें इससे पहले शिरोमणी गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी ने भी हाल में दरबार साहिब से गुरबाणी के प्रसारण को लेकर टेंडर जारी करने की बात कही थी. वहीं सीएम मान ने अपने ट्वीट में कहा है कि अब टेंडर जारी करने की कोई जरुरत नहीं  होगी. सरकार के इस फैसले से पंजाब में नया विवाद छिड़ सकता है. वहीं सोमवार को पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल समेत दिवंगत आत्माओं को  श्रध्दांजली दी जाएगी.

आप केंद्र सरकार के खिलाफ ला सकती है प्रस्ताव
वहीं आप सरकार 20 जून यानी मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विधानसभा में दो प्रस्ताव भी ला सकती है. केंद्र सरकार द्वारा रोके गए रूरल डेवलपमेंट फंड और नेशनल हेल्थ मिशन के तहत  मिलने वाले फंड को रोकने के  खिलाफ सरकार निंदा प्रस्ताव ला सकती है.

Punjab Politics: गुरबाणी का फ्री प्रसारण करने के लिए सिख गुरुद्वारा अधिनियम में संशोधन करेगी सरकार, SGPC ने दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget